देश

पीएम मोदी करेंगे वाटर मेट्रो का उद्घाटन, वंदे भारत ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी, करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

कोच्चि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी आज कोच्चि में देश को पहली वाटर मेट्रो (Water Metro) सौंपेंगे. पीएम मोदी सुबह करीब साढ़े दस बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद 11 बजे प्रधानमंत्री तिरुवनंतपुरम में सेंट्रल स्टेडियम में 3200 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर बाद शाम को 4 बजे नमो चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान का दौरा करेंगे.

पीएम मोदी शाम को लगभग 4.30 बजे वे दादर और नगर हवेली सिल्वासा में 4850 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और राष्ट्र को समर्पित करेंगे. पीएम मोदी शाम 6.10 बजे दमन में रोड शो करेंगे. इसके बाद शाम 6.30 बजे प्रधानमंत्री दमन में देवका सीफ्रंट का उद्घाटन करेंगे. बता दें कि पीएम मोदी सोमवार से ही दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे हुए हैं. सोमवार को पीएम मोदी ने केरल के अलग-अलग चर्च के पादरियों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने कोच्चि में रोड शो भी किया. उन्होंने अलग-अलग मुद्दों को लेकर राज्य की दो मुख्य पार्टियों सत्ताधारी माकपा और विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा.

पीएम मोदी के दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और आईएनएस गरुड़ नौसेनिक हवाई अड्डे से उनके रोड शो के लगभग दो किलोमीटर लंबे मार्ग के दोनों किनारों पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों सहित हजारों लोगों ने खड़े होकर उनका जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी ने केरल की पारंपरिक पोशाक, कसावु मुंडु, एक शॉल और एक कुर्ता पहनकर पैदल रोड शो शुरू किया और सड़क के दोनों तरफ खड़े लोगों का हाथ मिलाकर अभिवादन किया. पीएम मोदी की सुरक्षा में सैकड़ों पुलिसकर्मी तैनात रहें.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button