छत्तीसगढ़भिलाई

बेमेतरा में निर्मम हत्या एवं भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री,गृहमंत्री व खाद्य मंत्री का पुतला दहन….

भिलाई नगर। बेमेतरा हिंसा में भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या एवं भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं खाद्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व रायपुर शहर प्रभारी मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में आज सिविक सेंटर बेरोजगार चौक में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा अपना विरोध जताकर पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। इस दौरान सभी ने प्रदेश की चरमराई हुई कानून व्यवस्था पर आक्रोश जताया। साथ ही प्रदेश के खाद्यमंत्री द्वारा जन-जन को झकझोर देने वाली इस घटना को छोटी घटना बताने को लेकर अपना आक्रोश जताया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button