chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

बटुकों का हुआ भव्य उपनयन संस्कार, 51 बटुको को विधिवत यज्ञोपवीत धारण कराया गया…

ब्राह्मण मित्र मंडल के द्वारा सामूहिक निशुल्क उपनयन संस्कार 3 मार्च दिन शुक्रवार को प्रात: 8 बजे से मंगल वाटिका कुरूद भिलाई में आयोजित किया गया लगातार चौथी वर्ष भी यह भव्य गरिमामई आयोजन किया गया जिसमे 51 बटुको को विधिवत यज्ञोपवीत धारण कराया गया कार्यक्रम में विद्वान पंडितो पंडित हरेकृष्ण पांडे, राममुन्ना गर्ग,देवमूरत चतुर्वेदी, चंद्र भान शुक्ला, ललन शुक्ला, भगवान चौबे, शिवदत्त तिवारी पंडितो द्वारा सम्पूर्ण सनात्तन पद्धति से इस कार्यक्रम को सफल बनाया और बटुको को उपनयन संस्कार के बारे मे बताया संस्कृत के श्लोक और संख की ध्वनि से कार्यक्रम की शुरुवात की गई.

कार्यक्रम मे मुख्य जजमान रायपुर से पधारे कुणाल शुक्ला एवम उनकी पत्नी श्रीमती संजना शुक्ला थी पूजा क्रिया कार्यक्रम किया इस आयोजन को ब्राह्मण मित्र मंडल के संयोजक राम मिलन दुबे जी के नेतृत्व मे किया गया राममिलन दुबे ने द्वारा आए हुवे सम्पूर्ण अतिथियों को भगवा दुपट्टा भेट कर आत्मीय स्वागत किया गया इस अवसर पर महेश तिवारी सहसंयोजक द्वारा पूजा कार्यक्रम संपन्न कराने में विशेष भूमिका निभाई गई.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डे जी ने उपस्थित होकर बटुको को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामना दी अपने संबोधन में ब्राह्मण मित्र मंडल द्वारा किए जा रहे समाज हित कार्य पर सराहना करते हुए कहा की मंडल और अधिक समाज हित में कार्य करे,इस अवसर पर बटुको के परिवार जन भारी संख्या मे उपस्थित होकर अपने बच्चो को आशीर्वाद दिया.

इस अवसर पर स्वर स्वरंजलि समूह की महिला शक्ति ने संगीतमय भजन कीर्तन और मंगल गीत गाया श्रीमति सुमन पुरोहित, प्रभा मिश्रा, खेमिन मंगल गीत का समा बांधा,सभी महिला प्रकोष्ठ ने मंगल गीत गाया, इसके पश्चात सभी बटुको का मुंडन संस्कार भी हुव्वा,कार्यकर्म पश्चात सामूहिक भोजन व्यवस्था का आयोजन भी किया गया.

कार्यक्रम के अंत मे सभी बटुको को लेकर चौपहिया वाहन के द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो की मंगल वाटिका कुरूद भिलाई से निकल कर रानी अवंती बाई लोधी चौक से होते हुवे वैशाली नगर गोल मार्केट दुर्गा मंदिर में जाकर समाप्त हुवे,जहा सभी बटुको ने माता रानी दुर्गा मां के दर्शन किए इसके पश्चात सभी बटुको के परिवार जनों के साथ ग्रुप फोटो भी किया गया.

इस पूरी प्रक्रिया में ब्राह्मण मित्र मंडल के संयोजक एवम संयोजक मण्डल के सद्स्य गण राममिलन दुबे, रामास्रेय दुबे, सरयू पारिन ब्राह्मण समाज अध्यक्ष प्रभु नाथ मिश्र,कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की महासचिव रविन्द्र मिश्रा, एल एम पांडेय समाज सेवक, राम अचल पांडे, महेश तिवारी,डाक्टर सोमनाथ दिवेदी, के एल तिवारी,श्याम तिवारी, रघु राज उपाध्याय, शंकर चरण पांडे,राजमणि दुबे, सुदेश मिश्रा, अम्बे उपाध्याय चंद्र शेखर पांडे एन पी मिश्रा रामबिहारी मिश्रा,

अवधेश दुबे,सुनीता तिवारी रामविलास मिश्रा, उर्मिला उपाध्याय, पूनम मिश्रा, रीता शुक्ला, गोकलेश तिवारी, जे एन तिवारी,रीता शुक्ला,नागेंद्र मिश्रा, आर जी मिश्रा, राकेश शुक्ला, लक्ष्मी कांत तिवारी,सिद्धि मिश्रा प्रीती चौबे, सुनीता तिवारी अंजू शुक्ल, विजय शुक्ला, अभय वडनेरकर, जागेश्वर पाण्डे, रमेश शर्मा, उमा शंकर मिश्रा, अरुण दिवेदी, शिवशंकर तिवारी, मनोज शुक्ला, मनोज तिवारी, अरुण ओझा, सुरेंद्र शर्मा, सुभाष चन्द्र पांडे, दीपक मिश्रा, चेतन शर्मा, स्वदेश शुक्ला,संतोष दीक्षित, उपस्थित थे इस भव्य कार्य कर्म में भिलाई दुर्ग सहित छतीश गढ़ एवम अन्य प्रांतों के ब्राह्मण बंधु गण उपस्थित थे.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button