chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

प्रदेश BJP संगठन में दया सिंह को बड़ी जिम्मेदारी: नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के बनाए गए प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री

भिलाई। प्रदेश भाजपा संगठन के नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह अब नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री होंगे। लगातार सरकार के खिलाफ किए जा रहे कार्यक्रम को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। राज्य और शहर सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

शहर सरकार के खिलाफ मुखर होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। अब संगठन ने उन्हें मौका दिया है। इस नियुक्ति के बाद भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि, संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। इस जिम्मेदारी के लिए मैं संगठन के प्रति आभार जताता हूं। इस साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव में सरकार द्वारा किए गए गलत कार्यों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। इस साल भाजपा की प्रदेश में सरकार बनेगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button