chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

निगम भिलाई का हाल है बेहाल, सड़क से लेकर सफाई और उद्यान सब चौपट…

भिलाई। भिलाई की सड़कों को सड़क कहना अब बेमानी है। विकास का ढोंग रचने वाले शहर सरकार नेे कहां और क्या विकास किया यह जनता नहीं समझ पा रही है। सिर्फ कागजों में विकास का ढोंग रचा जा रहा है। भिलाई निगम में की व्यवस्था सब गोलमाल है की तर्ज पर चल रही है।

भिलाई निगम में भाजपा पार्षद दल के नेता भोजराज सिन्हा ने शहर सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि भिलाई की सड़कें इतनी खराब है कि यदि कोई वाहन वहां से गुजरता है तो पैदल चलने वाले के सामने धूल का गुब्बारा आ जाता है।

गड्ढों में सड़क है या गड्ढों की सड़क है यह समझना मुश्किल है। वैशाली नगर विधानसभा के 37 वार्ड के लोग सालाना कई करोड़ों का संपत्ति कर जमा करते हैं। बावजूद यहां किसी भी प्रकार का विकास का कार्य इस क्षेत्र में नहीं किया जाता है। यहां के लोग मूलभूत सुविधा के लिए तरस रहे हैं। शहर की पूरी स्ट्रीट लाइटें आए दिन बंद रहती है।

साडा के समय की निर्मित नालियां बद से बदतर हो चुकी है। नाली निर्माण के लिए किसी भी तरह का कोई फंड निगम के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। मच्छरों का प्रकोप भी दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। 2018 में डेंगू से 57 लोगों की मौत हो चुकी है।

कुछ दिन पूर्व कैंप व खुर्सीपार क्षेत्र में फैले डायरिया से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। उसके बाद भी निगम के अधिकारी गंभीरता नहीं दिखाते, सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। नगर निगम के पूरे उद्यान भगवान भरोसे हैं। उद्यानों में असामाजिक तत्वों ने अपना अड्डा बना रखा है।

गर्मी शुरू होने वाली है किंतु उद्यानों की सुरक्षा और देखभाल के लिए अब तक कोई उपाए नहीं किया गया। सुलभ शौचालय बद से बदतर हो चुके हैं। हर चौक चौराहे में यूरिनल बना दिया गया है पर गंदगी और पानी ना होने की वजह से पूरे यूरिनल लोग बाहर करते हैं।

जिससे कि वहां का माहौल गंदगी बदबू भरा रहता है। भोजराज सिन्हा ने कहा कि हम कर दाताओं और कानून का पालन करने वाले नागरिकों की इस प्रकार से उपेक्षा की जा रही है। अगर व्यवस्था जल्द नहीं सुधरी तो भाजपा पार्षद दल आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button