chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

कैबिनेट मंत्री एवं अहिवारा विधानसभा विधायक गुरु रूद्र कुमार ने ग्राम सभा को किया संबोधित…

दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत पथरिया एवं बोड़ेगांव में पीएचई एवं ग्राम उद्योग मंत्री व अहिवारा विधानसभा के विधायक गुरु रूद्र कुमार ने ग्राम सभा को संबोधित किया l सभा को संबोधित करते हुए गुरु रूद्र कुमार ने कहा कि बीते 4 सालों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विकास की विभिन्न बड़ी सौगाते अहिवारा विधानसभा को दी गई है l

साथ ही कहा कि 2 तहसीलों की बड़ी सौगात अहिवारा विधानसभा को दी गई है l वही हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम एवं बजट अधिवेशन एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर बड़ी सहजता से गुरु रूद्र कुमार ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया l गुरु रूद्र ने भाजपा की सरकार पर निशाना साधते हुए हुए कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में विकास कार्य कराने में असफल रही है l

इस मौके पर ग्राम पंचायत पथरिया के सरपंच चंद्रिका प्रसाद ने गांव में विधायक से हाईस्कूल की मांग की एवं अहिवारा विधानसभा में विकास कार्यों के लिए गुरु रूद्र कुमार का धन्यवाद आभार व्यक्त कियाl

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button