chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्घटना

पेड़ से टकराने से कार में लगी आग, जिंदा जलकर हुई टीचर की मौत: बचने का मौका तक नहीं मिला…

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भीषण हादसा हो गया है। यहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आग लगने से अंदर बैठा एक टीचर जिंदा जल गया है। हादसा सोनक्यारी चौकी क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, केसरा निवासी उदय भगत(33) रविवार देर रात करीब 10 बजे के आस-पास घर से सन्ना की ओर जा रहे थे।

ये अभी घाघरा गांव के पास पहुंचे थे, तभी यह हादसा हो गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार उदय को भागने का मौका तक नहीं मिला। बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी। इसी वजह से कार चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे के कुछ देर बाद आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद इस घटना की जानकारी सामने आई है।

आस-पास के लोगों ने बताया कि हम जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक एक शख्स जिंदा जल गया था। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। फिलहाल मामले में जांच जारी है। जानकारी मिली है कि उदय हर्रापाठ हाईस्कूल में पदस्थ थे।

वह रोज घर से आया जाया करते थे। परिजनों ने बताया कि उदय किसी काम से रात को निकले थे। मगर ये हादसा हो गया है। उदय की पत्नी भी सरकारी टीचर हैं। उनका 3 साल का एक बेटा भी था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button