मां की डांट और मार से था तंग, पिता की बंदूक से बेटे ने मार दी गोली; पुलिस को खुद फोन कर दी सूचना…

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में 16 साल के एक लड़के ने अपनी मां को गोली मार दी। शहर में हुई इस वारदात से सनसनी मच गई है। बताया जा रहा है कि मां अपने बेटे को अक्सर डांटती थी और मारती भी थीं। इसी बात से तंग आकर लड़के ने अपनी मां को गोली मार दी। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का 11वीं का छात्र है। लड़के ने अपने पिता के लाइसेंसी रायफल से अपनी 43 साल की मां को घर पर गोली मार दी। अधिकारी ने कहा कि गोली लगने के बाद महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त लड़के पिता घर पर नहीं थे। लड़के के पिता बैंक में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते हैं।
अधिकारी ने जानकारी दी है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद नाबालिग लड़के ने खुद पुलिस को सूचना दी और मौका-ए-वारदात पर ही पुलिस का इंतजार करने लगा। ग्रामीण पुलिस स्टेशन इंचार्ज प्रीति भार्गव ने कहा कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि लड़का अपनी मां के व्यवहार से खुश नहीं था। वो अक्सर उसके डांटती थीं और फिर बुरी तरह से पीटती भी थी। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है और आरोपी लड़के को पकड़ लिया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना दोपहर 12 बजकर 30 मिनट की है। लड़के ने 12 बोर की बंदूक से अपनी मां को गोली मारी है। जब पुलिस वहां पहुंची तो लड़का कुर्सी पर बैठा हुआ था। कहा जा रहा है कि उसके चेहरे पर मां की हत्या को लेकर कोई अफसोस नहीं था। यह भी बताया जा रहा है कि नाबालिग का एक बड़ा भाई भी है जो इंदौर में पढ़ाई करता है। मीडिया रिपोर्ट में पड़ोसियों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि आरोपी नाबालिग लड़के को नशे की लत थी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे