chhattisgarhCrimeअपराधजुर्मदेश

पेट्रोल कांड: महिला से रेप की कोशिश; विरोध करने पर जलाया…

हजारीबाग जिले के चरही इलाके में शनिवार देर शाम घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। विरोध करने पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई है। उसे गंभीर स्थिति में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हैं। आरोपी महिला के सगे संबंधी और परिचित हैं। सभी रांची रोड के निवासी बताए जाते हैं।

मकान में किराए को लेकर हुआ था विवाद

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में हरजीत कौर ,भांजा ललित, गौरव और एक अन्य पर आग लगाने और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शनिवार शाम को वह अपनी दुकान पर बैठी थी। उसी समय आरोपी वहां आए और दस रुपये की टॉफी खरीदी। पैसा देने के बाद उनलोगों ने उधार सौ रुपये मांगे। मना करने पर उन लोगों में से एक ने मकान को किराए पर लगाने की मांग की।

रेप का विरोध करने पर पेट्रोल से जलाया

महिला ने कहा कि वह बैचलर को घर नहीं देती है। इस बात पर सभी लोग भड़क गए और पिछले दरवाजे से अंदर घुस गए। इसके बाद महिला को जबरदस्ती अंदर के रूम मे ले गए और दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर उस पर पेट्रोल छिड़क आग लगा दिया। इससे महिला के कपड़ों में आग लग गई। शोर सुन पड़ोसी आए, तब तक वो काफी जल चुकी थी।

लोग आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। जिले के एसपी मनोज रतन चौथे ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता का फर्द बयान लिया है। महिला को आग लगाने के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झारखंड में पहले भी हो चुका है पेट्रोल कांड

गौरतलब है कि झारखंड में पेट्रोल से किसी महिला को जलाने का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले झारखंड की उपराजधानी दुमका में भी ऐसी घटना हो चुकी है। 23 अगस्त 2022 को दुमका में शाहरुख नाम के एक मनचले ने अंकिता नाम की लड़की को पेट्रोल छिड़ककर जला दिया था।

गंभीर रूप से घायल अंकिता की 28 अगस्त को रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। दुमका में ही एक अन्य घटना में पति ने पत्नी को पेट्रोल डालकर जला दिया था। घरेलु विवाद के दौरान पति ने पत्नी को पेट्रोल से जलाकर मारने की धमकी दी और पेट्रोल की बोतल से डराने लगा। हाथापाई के दौरान पेट्रोल पास ही जल रही अंगीठी में गिरा और उससे भड़की आग ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button