R.O. No. - 13538/44
रायपुर / रायपुर के बाजार में कुछ नकली नोट खपा दिए गए हैं। इन नोट्स के बारे में जानकारी पुलिस जुटा रही है। पुलिस ने गुरुवार को दो बदमाशों को पकड़ा है। इनके पास से 2000, 500 और 100 रुपए के नकली नोट मिले हैं। ये कुछ जगहों पर इन नोटों को खपा चुके थे। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने नकली नोट के साथ शिव मनहरे और पराग रात्रे नाम के युवकों को पकड़ा है।
खबर है कि ये छत्तीसगढ़ में नकली नोटों का रैकेट चला रहे थे। ये बात तब और पुख्ता हो गई जब पुलिस ने अरेस्ट हुए शिव का रिकॉर्ड चेक किया। शिव साल 2017 में नकली नोट के बड़े जखीरे के साथ गिरफ्तार हो चुका है। तब जांजगीर चांपा की पुलिस ने कार्रवाई की थी। जेल से छूटकर फिर से शिव इसी धंधे को आगे बढ़ा रहा था। पुलिस इससे जानकारी ले रही है।
पुलिस को खबर मिली थी कि रायपुर के चूनाभठ्ठी पास जाली नोट रखे हुए दो युवक घूम रहे हैं। पुलिस की टीम ने इन्हें घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में एक ने अपना नाम शिव प्रसाद मनहरे और दूसरे ने पराग रात्रे बताया। ये दोनों शक्ति जिले के रहने वाले हैं। इनके पास से 2000 के 93, 500 के 93 और 100 के 184 जाली नोट बरामद हुए हैं।
R.O. No. - 13538/44
जांजगीर की पुलिस को कुछ साल पहले जैजैपुर क्षेत्र के कराैंवाडीह के छोटेलाल यादव के होटल में गांव के शिव नकली नोट खपाते मिला था। तब इससे पूछताछ के बाद पुलिस को बड़े रैकेट का पता चला था। इससे मिली जानकारी के बाद तब पुलिस ने ओड़ेकेरा निवासी अन्नू चौहान (34) को पकड़ा था इसके पास से कलर प्रिंटर, स्कैनर, इंक व जेके ब्रॉड पेपर मिले। ये छत्तीसगढ़ के जांजगीर, सक्ती जैसे इलाकों में रहकर नकली नोट छापते हैं। तब इस गैंग के पास से 12 लाख 30 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद किए थे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
