chhattisgarhछत्तीसगढ़

सावित्री बाई फुले जयंती पर शिक्षा और समाज विकास की संभावना पर सेमिनार…

खैरागढ़ / नए साल के आगाज पर 3 जनवरी 2023 मंगलवार को इन्दिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के ऑडिटोरियम में हमारे शैक्षिक प्रगतिशील मंच द्वारा सेमिनार और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सावित्री फुले की जयंती पर शिक्षा के विभिन्न आयाम और विकास की संभावना विषय पर राज्य में पहली बार आयोजित यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से अत्यंत सफल रहा।

जिसमें अनेक शिक्षाविद, न्यायविद, सामाजिक विशेषज्ञ और मनोविज्ञान के विशेषज्ञ व अन्य शामिल हुए। पद्मश्री फूलबासन यादव, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सी के कश्यप, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, श्रीमती लोकेश्वरी नेताम सामाजिक कार्यकर्ता गरियाबंद, डॉ दीप्ति धुरंधर मनोवैज्ञानिक बिलासपुर, डॉ एन एस वर्मा प्राचार्य पं. देवी प्रसाद चौबे महाविद्यालय गंडई, एस के कुजूर प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय खैरागढ़, प्रो. जितेंद्र साखरे प्राचार्य रानी रश्मि देवी महाविद्यालय खैरागढ़, बी एस वाराठे प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज खैरागढ़, जे के वैष्णव वरिष्ठ लाइब्रेरियन रानी रश्मि देवी कॉलेज खैरागढ़, एस के सिंह सहायक प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र राजनांदगांव ने विषय शिक्षा के विभिन्न आयाम और विकास की संभावना पर अपने विचार प्रकट किए।

इस आयोजन के अवसर पर उत्कृष्ट शिक्षकों, संस्था, स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों, स्वच्छता दीदीयों, शहरी और ग्रामीण मितानिनों, आंगनबाड़ी, महिला स्व-सहायता समूह और अन्य गणमान्य लोगों को सम्मानित किया गया। अपनी तरह के इस अभिनव आयोजन में जिले भर से सैंकड़ो की संख्या में जन-प्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकगण, अधिकारी-कर्मचारी, प्रोफेसर्स, लेक्चरर, शिक्षक, महिलाएं, युवक-युवती, शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र, ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग बड़ी उत्सुकता से शामिल हुये, साथ ही राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम आदि जिलों से भी दर्जनों लोग इस सफल कार्यक्रम के साक्षी बने।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button