अपराधछत्तीसगढ़

चरित्र शंका को लेकर पत्नी की चाकू से गला रेतकर हत्या…

बलौदाबाजार। ले में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसे अपने पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी वजह से उसने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया है। बताया गया है कि आरोपी अपनी पत्नी को भाजी तोड़ने के बहाने खेत ले गया था। ‌वहीं उसने पूरी वारदात को अंजाम दिया है। मामला गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

आरोपी की सालियों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी है।

मल्दी निवासी राजेश चौहान(30) की शादी जून महीने में ही गेयतरा निवासी ममता(24) से हुई थी। शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ ठीक था। राजेश गुजरात में मजदूरी करता था। मगर शादी के बाद से वह वापस नहीं गया था। कहा जा रहा है कि शादी के 2 महीने बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आए दिन राजेश से ममता से झगड़ा करता था। कई बार मारपीट कर चुका था।

Chhattisgarh Crimes

पता चला है कि आरोपी को पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। इस बात की जानकारी ममता ने अपने मायके वालों को दी थी। मगर मायके वालों की समझाइश के बाद वह अपनी पति के साथ ही गांव में रहती थी। इस बीच 15 दिन पहले ममता अपने मायके आ गई थी।

उधर, 2 दिन पहले ही आरोपी अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। यहां दो दिन तक दोनों साथ रहे। मगर शनिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी को ये कहकर खेत की तरफ ले गया कि चलो हम खेत में भांजी तोडेंगे, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे। इस बीच ममता के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। ये सुनकर ममता की बहन मौके पर गईं। वहां उन्होंने देखा कि ममता की लाश जमीन पर पड़ी थी।

वहीं आरोपी खेत में ही मौजूद था। मगर वह भागने की फिराक में था। ऐसे में ममता की दोनों बहनों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद से खेत से लगे ही उनके में घर में ले गई। यहां ले जाने के बाद ममता की बहनों ने राजेश का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर परिजनों को इस बात की सूचना दी और पुलिस को भी इस बारे में बताया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मगर भागते वक्त आरोपी को चोटें आई थीं। इसलिए उसे पलारी के अस्पताल में ले जाया गया था। वहीं पुलिस ने उससे पूछताछ की। मगर आरोपी अब तक ये कबूल नहीं कर रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। वह बार-बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर लिया था। ममता के गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया है। माना जा रहा है कि चाकू से गला रेतकर ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में रखा है। ममता की बहनों ने बताया है कि आरोपी शराबी है। वो आए दिन ममता से झगड़ा करता था। उसे पीटता था। हमेशा कहता था कि वो उसे मार देगा। आखिरकार उसने ममता को मार ही दिया है। फिलहाल पुलिस इस केस में जांच कर रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button