छत्तीसगढ़

मंत्री डॉ. डहरिया ने क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की भेंट…

रायपुर / नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर में अपने निवास कार्यालय में विभिन्न स्थानों से आए क्षेत्रीय प्रतिनिधियों एवं नागरिकों से भेंट की। डॉ. डहरिया ने उनसे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी ली। लोगों ने अपनी विविध समस्याओं के संबंध में भी नगरीय प्रशासन मंत्री को आवेदन प्रस्तुत किए।

डॉ. डहरिया ने लोगों को उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि प्रत्येक मंगलवार को नगरीय प्रशासन मंत्री से लोग स्वेच्छा से मिलकर अपने क्षेत्र के विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं के संबंध में चर्चा कर अपनी समस्याओं के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करते है। डॉ. डहरिया लोगो से सहजता से मिलते है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button