छत्तीसगढ़भिलाई

खटाल संचालकों ने फैलाया गंदगी निगम ने लगाया 27000 रुपए का जुर्माना, दोबारा गंदगी नहीं फैलाने की दी चेतावनी

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी खमरिया क्षेत्र में 2 खटाल संचालकों के द्वारा गंदगी फैलाई जा रही थी। नगर पालिक निगम भिलाई की टीम ने इन खटाल संचालकों से गंदगी फैलाने के कारण 27000 रुपए जुर्माना वसूल किया तथा दोबारा गंदगी नहीं फैलाने की चेतावनी भी दी। जुनवानी के खटाल 2 संचालक के द्वारा मवेशियों के गोबर को नालियों में बहाया जा रहा था तथा अन्य स्थानों पर भी गंदगी फैलाई जा रही थी, इससे आम नागरिक भी परेशान थे।

जिसको देखते हुए भिलाई निगम ने इस पर सख्ती से कार्रवाई करने के उद्देश्य से तथा गंदगी नहीं फैलाने की चेतावनी के साथ ही एक खटाल संचालक से 12000 तथा दूसरे खटाल संचालक से 15000 रुपए जुर्माना वसूला, इस प्रकार कुल 27000 का जुर्माना गंदगी फैलाने पर खटाल संचालकों के ऊपर लगाया गया। इसके साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक पर भी कार्रवाई की गई। इसके लिए जुनवानी एवं खमरिया क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया गया और जहां पर भी प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मिले, उन दुकानों से इसकी जब्ती बनाते हुए जुर्माना लिया गया तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का विक्रय व उपयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी गई।

प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर 12800 रुपए का जुर्माना कई लोगों के विरुद्ध आज लगाया गया। प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगातार भिलाई निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। मार्केट एवं दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण भी किया जा रहा है। नगर पालिक निगम भिलाई की अपील है कि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी महती भागीदारी निभाएं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button