
OSSC Recruitment 2022: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग में नौकरी पाने का एक अच्छा मौका है. इसके लिए OSSC में ग्रुप B स्टेट कैडर के तहत जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे OSSC की आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://www.ossc.gov.in/Public/OSSC/Default.aspx पर क्लिक करके भी इन पदों (OSSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक OSSC CTSRE Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (OSSC CTSRE Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 1225 पदों को भरा जाएगा.
OSSC Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि: 11 नवंबर 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 10 दिसंबर 2022
OSSC Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 1225
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (ईआईसी पब्लिक हेल्थ) -101
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (नगर प्रशासन निदेशक)-30
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (कपड़ा निदेशक) -01
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (पंचायत राज एवं पेयजल विभाग)-421
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (जल संसाधन विभाग) -451
जूनियर इंजीनियर (सिविल) (मत्स्य पालन निदेशक) -04
सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण निदेशक)-217
OSSC Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
OSSC Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा
01 जनवरी 2022 को उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और 38 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए.
OSSC Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन परीक्षा के तीन चरणों में होगा
प्रारंभिक परीक्षा
मुख्य लिखित परीक्षा
प्रमाणपत्र सत्यापन
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे