chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

रसमडा पीएचसी में 24 घंटे में 7 सफल डिलीवरी….

एक रात में 5 बच्चों का हुआ जन्म

दुर्ग / दुर्ग जिले के निकुम CHC के अंतर्गत NH53 पर स्थित ग्राम रसमड़ा जो कि अब तक इंडस्ट्री एवम फैक्ट्रियो के लिए जाना पहचाना नाम है परंतु अब यह ग्राम चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अपना चमक बढा रहा है। यह संचालित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत संचालन से लोगो को मिल रहा है निशुल्क स्वास्थ्य लाभ जिससे यह किसी संजीवनी का केंद्र की तरह बन गया है।

यह अस्पताल आसपास में मातृ शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है, अप्रेल से अब तक रिकॉर्ड 197 प्रसव हुआ है जो कि यह प्रदर्शित होता है कि यह अस्पताल आम जानो के लिए पूर्ण समर्पित है। यहाँ आसपास के 30 km के दायरे में आने वाले गाव के लोग यह से स्वास्थ्य लाभ ले रहे है इस अस्पताल में BP शुगर जांच व उपचार, गर्भवती जांच व उपचार,आपातकालीन चिकित्सा सुविधा ,नियमित टीकाकरण,PMSMA ,हमर लैब TB कुष्ट ,मलेरिया,आयुष्मान कार्ड बनना,एवम शासन के अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमो का संचालन समर्पण भाव से किया जाता है।

यहां के स्टाफ के व्यवहार से आम ग्रामीण जन खुश है तथा अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे है। इसका श्रेय क्षेत्र के खंड चिकित्सा अधिकारी Dr DK बेलचंदन , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी तारेंद्र देशमुख , अस्पताल के समस्त कर्मचारी एवम क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य अजय वैष्णव , ग्राम रसमड़ा सरपंच श्रीमती ममता साहू का पूरा सहयोग रहा है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button