छत्तीसगढ़दुर्ग

औद्योगिक नगरी दुर्ग में किसान कल्याण संघ का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न…

दुर्ग / किसान कल्याण संघ की जिला स्तरीय बैठक दुर्ग जिला के बघेरा में संपन्न हुआ कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के चित्र में ज्योति प्रज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए विस्तार किसान कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू घनश्याम यादव छत्तीसगढ़ के सम्पूर्ण जिले में संपादित किया जा रहा है,उसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए किसान कल्याण संघ प्रदेश महामंत्री गीतेश्वरी बघेल ने दुर्ग जिला बघेरा नयापारा में करवाया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में खेती मित्र संगठन से आनंद ताम्रकार ,पंकज जैन, गीतेश्वरी बघेल, सुरेंद्र सिंह ठाकुर शामिल हुए तथा विशेष अतिथि के रूप में चेतन यादव किसान कल्याण संघ के दुर्ग जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र देशलहरा, दुर्ग जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कृतिका रावना,जिला महामंत्री एजन मल्होत्रा, दुर्ग जिला ग्रामीण अध्यक्ष, विन्नु नेताम ,जिला महासचिव सुषमा राजपूत शामिल हुए।

कार्य क्रम में दुर्ग जिला के विभिन्न समूह की महिलाएं शामिल हुई धनवंतीन बाई साहू, योगमाया यादव,जागेश्वरी निषाद,रेखा यादव, धनेश्वरी यादव, ललिता देवी राजपूत, कविता साहू,शालिनी देवी,आरती राजपूत,कल्याणी राजपूत,मीरा राजपूत, रानी राजपुत, लीना साहू, पूर्णिमा राजपूत,शोभा राजपूत शामिल हुई ।

कार्य क्रम के दौरान दुर्ग जिला कार्यकारिणी का विस्तार हुआ जन्हा दुर्ग जिला उपाध्यक्ष शोभा राजपूत, दुर्ग जिला सचिव के रूप में पूर्णिमा राजपूत,दुर्ग जिला मंत्री के रूप पुष्पा कश्यप की नियुक्ति कर पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। किसान कल्याण संघ के महत्व को बताते हुए संगठन के विस्तार हेतु निवेदन किया गया।

विशिष्ट अतिथि आनंद ताम्रकार महिलाओं को किस प्रकार स्वरोजगार से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है इनके लिए मार्गदर्शन प्रदान किया रेस्टोरेंट ओपनिंग, मेस प्लान, लाउंड्री, ब्यूटीपार्लर क्लोथ सेंटर जैसे कार्यों को करते हुए अपने आप को सशक्त बना सकते है, गीतेश्वरी बघेल ने महिला सशक्तिकरण के बारे में विशेष महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की एवं शिक्षा, स्वास्थ्य तथा रोजगार हेतु कार्य करते हुए राज्य को एक नया आयाम दिला सकते है।

युवा वर्ग आज के नवीन तकनीक को अवसर के रूप में न देख कर रहे हैं तथा अपने आपको भटका की ओर ले जा रहे हैं उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देकर उन्हें ऊर्जावान किस प्रकार बनाया जा सकते है इस संदर्भ में जानकारी प्रदान किया गया। संगठन की शक्ति को बताते हुए एकजुट होकर के नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं जानकारी प्रदान किया गया गया।

महासमुंद जिला से आए हुए कल्याण संघ के किसान कल्याण संघ के प्रांत पदाधिकारी चेतन यादव जी ने मशरूम खेती की विशेषता बताए हुए प्रशिक्षण किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं तथा इससे अपना रोजगार बना अपनी आर्थिक स्थिति में परिवर्तन कर सकते हैं। इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर जानकारी प्रदान किया तथा कवर्धा जिले से आए हुए हमारे जिला संरक्षक सुरेंद्र सिंह ठाकुर जी ने कल्याण संघ के 12 महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष जानकारी प्रदान की तथा संगठन की शक्ति से महिलाएं अपने आप को किस प्रकार आगे बढ़ा सकती है यह बताते हुए संगठन में जुड़ने का आग्रह किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button