छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

आज की ताजा खबर: छत्तीसगढ़ की छोटी-छोटी पर महत्वपूर्ण जानकारी…पढ़े पूरी खबर…

चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति सूची जारी

दुर्ग / कलेक्टर सह अध्यक्ष प्रबंधकारिणी समिति, डीएमएफ दुर्ग, छ.ग. के अन्तर्गत चिकित्सा विशेषज्ञ पद की भर्ती हेतु 03 नवंबर 2022 को कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग सभाकक्ष में वॉक इन इन्टरव्यू आयोजित किया गया था। जिसमें पात्र विषय विशेष चिकित्सा अधिकारियों का वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु डॉ. पूजा पाण्डेय (चर्मरोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. अनिल सिन्हा (मेडिकल स्पेसलिस्ट) को संविदा विषय विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी के पद पर 31 मार्च 2023 तक जिला चिकित्सालय दुर्ग में पदस्थापित किया गया है।

09 सितंबर 2022 को टेली मेडिसीन कक्ष, जिला चिकित्सालय दुर्ग में वॉक इन इन्टरव्यू आयोजित किया गया था। जिसमें चयन समिति द्वारा भर्ती प्रक्रिया उपरान्त पात्र चिकित्सा अधिकारी पद के अभ्याथियों के पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति प्रस्तुत नहीं किये जाने के फलस्वरूप संविदा नियुक्ति आदेश को निरस्त किया गया है तथा प्रतिक्षा सूची के पात्र अभ्यार्थियों को डीएमएफ मद अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु डॉ. शाहजेब आसीफ, डॉ. सबिदा एमएस, डॉ. अपूर्वा सेंगर, डॉ. साक्षी सिन्हा, डॉ. आशीष कुमार सिन्हा, डॉ. आकाश साहू एवं डॉ. अंगेश्वर निषाद को मेडिकल ऑफिसर (संविदा) पद पर 31 मार्च 2023 तक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की वेबसाइट www.durg.gov.in से प्राप्त कर सकते हैैं।

मानव अधिकार आयोग की समीक्षा बैठक 18 नवंबर को

दुर्ग / मानव अधिकार आयोग की समीक्षा बैठक दिनांक 18 नवंबर को सुबह 11 बजे विश्राम गृह दुर्ग में आयोजित की गई है। बैठक में आयोग कार्यालय में प्रतिवेदन हेतु लंबित प्रकरणों में चर्चा, विगत 05 वर्षो में पुलिस अभिरक्षा में हुई मृत्यु संबंधी प्रकरणों की संख्या, लंबित दंडाधिकारी जांच प्रकरणों की संख्या पर चर्चा की जाएगी।

ई-श्रम व श्रमिक कार्ड पंजीयन हेतु होगा शिविर का आयोजन-शिविर के सफल संचालन हेतु निरिक्षकों की हुई नियुक्ति

दुर्ग / कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में ई-श्रम व श्रमिक कार्ड बनाने हेतु नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में निर्धारित दिनांक को शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन 22 नवंबर से 05 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

दुर्ग, दुर्ग (शहरी), पाटन, धमधा एवं कुम्हारी में 22 नवंबर से 5 दिसंबर तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में चरोदा, भिलाई एवं रिसाली में 22 नवंबर से 1 दिसम्बर तक और जामुल में 22 से 30 नवंबर तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर हेतु निरिक्षकों की नियुक्ति की गयी है।

विकासखंड व नगरीय निकाय दुर्ग हेतु बसंत वर्मा, दुर्ग (शहरी) हेतु श्रीमति सोनम पटेल, पाटन हेतु अमित कुमार चिराम एवं लालाराम यदु, धमधा हेतु महेन्द्र पाल, कुम्हारी हेतु नरोत्तम मरकाम, चरौदा हेतु श्रीमति श्रद्धा वर्मा, जामुल हेतु रत्नेश देंवागन, भिलाई हेतु सुश्री अर्चना ध्रुव एवं रिसाली हेतु श्रीमति प्रेमी कुजुर को नियुक्त किया गया है।

विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों की संख्या 1464 की गई -संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु विशेष शिविर का आयोजन 19 एवं 20 नवंबर को

दुर्ग / मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण पश्चात विधानसभा क्षे़त्र के मतदान केन्द्रों की सूची में संशोधन किया गया। संशोधन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62-पाटन में 2 नवीन मतदान केन्द्र बनाये गए, जिससे वर्तमान में कुल 243 मतदान केन्द्र हो गए। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 63-दुर्ग (ग्रामीण) 64-दुर्ग (शहर) एवं 65-भिलाई नगर में क्रमशः 1-1 नवीन मतदान केन्द्र बनाये गए, जिससे क्रमांक 63-दुर्ग (ग्रामीण) में 226, 64-दुर्ग (शहर) में 211, 65-भिलाई नगर में 166 एवं 67-अहिवारा में 3 नवीन मतदान केन्द्र बनाये गए हैैं, जिससे 67-अहिवारा में कुल 256 मतदान केन्द्र हो गए है।

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 66-वैशाली नगर में मतदान केन्द्रों की संख्या यथावत 241, 68-साजा (आंशिक) में 99 एवं 69-बेमेतरा (आंशिक) में 22 हैं। मतदान केन्द्रों में युक्तियुक्तकरण पश्चात मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। जिसके लिए वर्तमान में दावा आपत्ति का कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत 01 जनवरी 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले मतदाता नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

इसके अतिरिक्त 1 अप्रेल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले भावी मतदाता भी अग्रिम आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं तथा नाम विलोपन, संशोधन एवं विधानसभा में एक भाग से दूसरे भाग में स्थानांतरण किये जाने के संबंध में 08 दिसंबर 2022 तक सभी कार्यालयीन दिवसों में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं एवं विशेष शिविर 19 नवंबर 2022 (शनिवार) एवं 20 नवंबर 2022 (रविवार) को अवकाश के दिनों में भी संबंधित मतदान केन्द्रों में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला योजना समिति के निर्वाचन के लिए कार्यक्रम तय

दुर्ग / जिला योजना समिति का निर्वाचन 2022 से संबंधित कार्यक्रम मतदाता सूची का प्रकाशन 9 नवंबर को जिला पंचायत, नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में किया गया। मतदाता सूची दावा आपत्ति जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग कक्ष क्रमांक 06 में 24 नवंबर 2022 को, समय 11 बजे से 1 बजे तक।

नाम निर्देशन करने की प्रारंभ तिथि 28 नवंबर 2022 को समय 11 बजे से 1 बजे तक और अंतिम तिथि 30 नवंबर 2022 को समय 11 बजे से 1 बजे तक, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग कक्ष क्रमांक 06 में किया जाएगा। इसके पश्चात् नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग कक्ष क्रमांक 06 में 1 दिसंबर को समय 11 बजे से 1 बजे तक तथा नाम निर्देशन पत्रों की वापस लेने की तिथि 2 दिसंबर को जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग कक्ष क्रमांक 06 में समय 11 बजे से 1 बजे तक है।

5 दिसंबर को निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना एवं निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग कक्ष क्रमांक 06 में समय 11 बजे से 1 बजे तक और निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन समय 11 बजे से 1 बजे तक जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय दुर्ग कक्ष क्रमांक 06 में किया जाएगा। सम्मिलन, मतदान (यदि आवश्यक हुआ तो), मतगणना, परिणाम की घोषणा पी.डब्लू.डी. सभागार नलघर शॅापीग कॉम्प्लेक्स में 9 दिसंबर को किया जाएगा।

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

दुर्ग / शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा दिनांक 08 जनवरी 2023 (रविवार) को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जायेगी। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु इच्छुक अभ्यर्थी आनलाईन आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की अधिकारिक वेबसाईट https://aissee.nta.nic.ac.in पर 30 नवम्बर 2022 -शाम 05 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

एफएलएन कार्यक्रम के अंतर्गत डिप-स्टिक स्टडी हेतु प्रत्येक विकासखण्ड को बजट जारी

दुर्ग / राज्य में एफएलएन के अंतर्गत डिप-स्टिक स्टडी के लिए प्रत्येक विकासखण्ड को बजट जारी किया गया है। विकासखंड स्तर पर स्रोत केंद्र समन्वयक के माध्यम से माह दिसंबर 2022 तक नियमित ट्रेकिंग पूर्ण गूणर्वत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। ट्रेकिंग में संकुल अंतगर्त एफएलएन पर आकलन, छात्रों में अंग्रेजी भाषाई कोशल विकसित करना, वर्कशीट्स एवं अध्याय के माध्यम से गणितीय कोशल का विकास और शालाओं का सामाजिक अंकेक्षण शामिल है।

संकुल एफएलएन अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में संकुल समन्वयक के माध्यम से अपने संकुल से अलग आसपास के अन्य संकुल में जाकर वहां के दो से पांच स्कूल के प्राथमिक स्तर के कक्षा तीन से पांच के पचास बच्चों का असर टूल के आधार पर आकलनं किया जाएगा। प्राप्त डाटा के आधार पर सभी चयनित संकुल समन्वयक अपने अपने अनुभव एवं रिपोर्ट लिखते हुए स्थिति में सुधार के लिए प्रयास किया जाएगा। रिपोर्ट को पूरेे विकासखंड में संकुल समन्वयकों को साझा करते हुए उन्हें भी स्थिति में सुधार के लिए प्रेरित किया जाएगा। संकुल से प्राप्त डाटा को राज्य को भी उपलब्ध करवाया जाएगा।

शासन द्वारा मक्का का समर्थन मूल्य 1962 रूपये निर्धारित

दुर्ग / जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में मक्का उपार्जन हेतु समर्थन मूल्य 1962 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। मक्का खरीदी कृषि साख समिति एवं लेम्प्स के माध्यम से पंजीकृत किसानों से औसत अच्छी किस्म/ गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित मापदंड का मक्का खरीदी दिनांक 01 नवंबर से 28 फरवरी तक निर्धारित की गई है। मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है।

किसानों को मक्का की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में राशि अंतरण कर किया जाएगा। कृषकों के पास अच्छी किस्म के निर्धारित मापदंड का मक्का हो उसे कृपया अपने उपार्जित मक्का विकासखंड की समितियों में विक्रय करें। यदि किसी भी प्रकार से कोई समस्या या कठिनाई आती है तो समस्या के निराकरण हेतु खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233- 3663 पर संपर्क किया जा सकता है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button