मनोरंजन

Malaika Arora Photos: फैंस को सरप्राइज देने के लिए मलाइका ने क्लिक करा ली ऐसी तस्वीरें, हो रही हैं खूब वायरल

Malaika Arora Latest Photo Shoot: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है. मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें इंटरनेट की दुनिया में काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस मलाइका के इस अंदाज के चर्चे करते नहीं थक रहे हैं.

1/5

मलाइका अरोड़ा 49 की उम्र में भी लोगों को अपने हुस्न और फैशन सेंस से दीवाना बना देती हैं. ‘छैंया छैंया’ वाली ये एक्ट्रेस इस उम्र में भी अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं और फैन्स उनकी खूबसूरती के आज भी कायल हैं. सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव, मलाइका ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर उनके चाहने वाले बेकाबू हो गए हैं.

2/5

मलाइका ने एक खूबसूरत जरी के काम वाला कोट पहना हुआ है जिसके अंदर हाथ डालकर उन्होंने ऐसे पोज किये हैं कि लोगों के होश उड़ गए हैं. आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं और जानते हैं कि फैन्स इनके बारे में क्या कह रहे हैं..

3/5

जैसा कि हमने आपको अभी बताया, मलाइका ने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर फैन्स दीवाने हो गए हैं. मलाइका ने जो दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उनमें एक हेवी चोकर को मलाइका ने जरी वाले कोट के साथ पेयर किया है.

4/5

मलाइका के बाल एक स्लीक बन में बंधे हैं और खूबसूरत आई मेकअप के साथ मलाइका सीधे कैमरे में देख रही हैं. मलाइका अरोड़ा ने जो फोटोज डाली हैं, उनमें जो दूसरी तस्वीर है, उससे लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं.

5/5

मलाइका इस फोटो में सामने देख रही हैं और उनके पोज ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं. इस फोटो में ऐसा लग रहा है कि मलाइका ने कोट के नीचे कुछ नहीं पहना हुआ है और वो अपना हाथ कोट के अंदर डालकर काफी सेक्सी पोज दे रही हैं.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button