छत्तीसगढ़भिलाई

दया सिंह की प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के साथ मुलाकात की बातें…

भिलाई – आज प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय से मुलाकात की। तकरीबन एक घंटे तक दोनों के बीच में लंबी चर्चा में आगामी भिलाई, रिसाली, चरोदा व जामुल समेत अन्य निकायों का चुनाव का विषय प्रमुख रहा है। साय ने दया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाइयां दी। साथ ही संगठन को आगे बढ़ाने के लिए पुरजोर मेहनत करने की शुभकामनाएं दी है।

दया ने आश्वास्त किया कि आने वाले दिनों में संगठन को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। निकाय चुनाव में प्रकोष्ठ की भूमिका के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सौंपेंगे। बता दें कि दया सिंह स्लम एरिया में लगातार श्रमिक क्षेत्र के लोगों के लिए कल्याणकारी कार्य कर रहे हैं जिसका लाभ आने वाले समय में अवश्य मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button