हेल्‍थ

Vegetables For Strong Immunity: शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाएं इन 5 सब्जियों से…

Vegetables For Strong Immunity: शरीर के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आहर में इन सब्जियों को अवश्य शामिल करें।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना बेहद आवश्यक होता है। शरीर की इम्यूनिटी मजबूत रहने से शरीर में किसी तरह की बीमारियां नहीं लगती हैं। शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत इम्यूनिटी पर ही निर्भर करती है।

ऐसे में आपको खुद की ओर परिवार की इम्यूनिटी बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। अगर शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है, तो कोई बीमारी आसानी से नहीं लग पाती। ऐसे में आप डाइट में ऐसी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं, जिन्हें खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती हैं। आइए जानते हैं उन सब्जियों के बारे में।

पालक

पालक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पालक में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और विटामिन ए आदि पाया जाता हैं। पालक के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर भी मजबूत होता है। पालक शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। पालक को आप सूप और सब्जी आदि में डालकर खा सकते है।

ब्रोकली

ब्रोकली एक प्रकार की हरी सब्जी है। ब्रोकली में कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, फाइबर और आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं। ब्रोकली खाने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। ब्रोकली के नियमित सेवन से शरीर की हड्डियां मजबूत होने के साथ वजन घटाने में भी फायदेमंद होती है। ब्रोकली लिवर को हेल्दी रखने में भी मदद करती है।

फूल गोभी

फूल गोभी शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है। फूल गोभी में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन ए आदि पाया जाता हैं। फूल गोभी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। फूल गोभी पाचन तंत्र को मजबूत करती है और हृदय को स्वस्थ रखने में भी मददगार होती है।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती है। शिमला मिर्च में फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत करने में मददगार होते है। नियमित शिमला मिर्च खाने से शरीर की सूजन में भी आराम मिलता है। शिमला मिर्च को सब्जी और सूप में डालकर खाया जा सकता है।

शकरकंद

शकरकंद शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसका स्वाद कुछ आलू की तरह होता है। शकरकंद में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, विटामिन डी और विटामिन सी आदि काफी मात्रा में पाया जाता है। शकरकंद खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। शकरकंद के नियमित सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है।

ऊपर बताई गई सभी सब्जियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इनका सेवन इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए किया जा सकता हैं। ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन शुरू करें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button