Site icon जनता की कलम

संघ कार्यकर्ता की हत्‍या मामले में PFI लीडर अरेस्ट, कई नेताओं की हिटलिस्ट बनाने का आरोप…

संघ कार्यकर्ता की हत्‍या मामले में PFI लीडर अरेस्ट, कई नेताओं की हिटलिस्ट बनाने का आरोप...

R.O. No. - 13538/44

पलक्कड़. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के पलक्कड़ जिला सचिव अबूबकर सिद्दीक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के एक नेता की हत्या के सिलसिले में सोमवार को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस के अनुसार वह कथित तौर पर पीएफआई कार्यकर्ताओं के एक समूह के साथ कई पार्टियों के नेताओं की एक हिटलिस्ट बनाने में शामिल था. ये नेता इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) की युवा शाखा यूथ लीग, बीजेपी और सीपीआई (एम) के थे.

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक खबर के मुताबिक इससे पहले 16 अप्रैल को श्रीनिवासन नाम के आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी. पुलिस को शक था कि यह एक दिन पहले सुबैर नाम के एक पीएफआई कार्यकर्ता की हत्या के प्रतिशोध में की गई है.

पुलिस ने दोनों मामलों की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून एवं व्यवस्था की अध्यक्षता में विशेष जांच दल का गठन किया था. इस मामले में पहले ही पीएफआई से जुड़े 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

जबकि सिद्दीक के खिलाफ आरोपों को खारिज करते हुए, पीएफआई ने सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार पर राज्य में उसके कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया. क्योंकि हाल ही में कोझीकोड में पीएफआई की एक रैली में भारी संख्या में लोगों के शामिल होने से सरकार परेशान है.

R.O. No. - 13538/44

आरएसएस के पदाधिकारी श्रीनिवासन पर 16 अप्रैल को मेलमुरी में उनकी मोटरसाइकिल की दुकान पर 6 लोगों ने हमला किया था. इसके बमुश्किल 24 घंटे पहले जिले के एलाप्पल्ली में सुबैर की हत्या कर दी गई थी.

15 अप्रैल की दोपहर सुबैर एक मस्जिद में नमाज अदा कर अपने पिता के साथ घर लौट रहा था, तब उस पर हमला हुआ था. गौरतलब है कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर देश में कई तरह की हिंसक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगते रहे हैं. जबकि संगठन इन आरोपों से इनकार करता है.

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Exit mobile version