अपराधदेश

महिला के साथ दुष्कर्म, पड़ोस के युवक पर लगाया आरोप, पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज…

हरियाणा / का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है । जींद के उचाना थाना पुलिस में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए पड़ोस के युवक पर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए है और साथ ही बताया ही युवक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उनका घर के पड़ोसी विक्रम के यहां आना-जाना था। विक्रम की मां भी घर आया-जाया करती थी। कुछ समय पहले उसके परिवार के लोग खेत मे गए हुए थे। तभी मौके का फायदा उठा विक्रम उनके घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विक्रम ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

जान से मारने की धमकी के लगाए आरोप –

सामाजिक डर के चलते उसने इस बार में किसी को कुछ भी नहीं बताया। धीरे-धीरे विक्रम की हरकतें बढ़ने लगी तो उसने अपने पति को बताया। इसे लेकर उसके पति ने विक्रम की मां को उल्हाना भी दिया था। बाद में दोनों पक्षों मे समझौता हो गया। एक दिन वह वह प्लाट में गोबर डाल कर वापस घर लौट रही थी तो रास्ते में विक्रम की मां ने अपने घर बुला लिया।

यहां विक्रम पहले से ही घर पर मौजूद था। विक्रम की मां मकान का दरवाजा बंद कर चली गई। विक्रम ने उसे धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना के बारे में अपने पति को बताया। जब उसके पति ने विक्रम और उसकी मां से बात की तो उन्होंने उसके पति को जान से मारने की धमकी तक दी।

उचाना थाना प्रभारी आत्माराम ने बताया की महिला ने शिकायत दी थी। जिसके आधार पर विक्रम तथा उसकी मां के खिलाफ यौन शोषण करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button