अपराधदेश

1लाख में नाबालिग बच्चियों को बेच, शादी करवाई, गहनों के साथ बुलाया, फिर किया ऐसा खिनौना काम…

सागर / सागर में दो नाबालिग बच्चियों को खरीदने और बेचने के मामले की आरोपी बसंती जेल में बंद है। पुलिस इसे मानव तस्करी मानकर जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने रविवार रात बसंती की मां के घर से 15 साल की एक अन्य लड़की को बरामद किया है। नाबालिग मैहर की रहने वाली है।

बसंती ने इसे 30 हजार रुपए में ट्रेन में मूंगफली बेचने वाली महिला से खरीदा था। बाद में शादी के नाम पर उसे एक लाख रुपए में उसे बेच दिया। शादी के बाद गहनों के साथ लड़की को ससुराल से वापस बुला लिया। लड़की के साथ दो बार दुष्कर्म भी किया गया।

इससे वह गर्भवती हो गई। उसकी तीन महीने की बच्ची है। बता दें, 30 जुलाई को बसंती के घर से 14 और 8 साल की दो बच्चियां मिलीं थी। जिन्हें बसंती कोलकाता के युवक को बेचने की फिराक में थी। इससे पहले ही पुलिस ने दोनों बच्चियों को बरामद कर लिया।

नाबालिग ने बसंती और उसकी मां की ये कहानी बताई-

‘मैं मैहर की रहने वाली हूं। करीब 4 साल पहले सागर में रहने वाली मौसी के घर के लिए ट्रेन से अकेली निकली थी। सागर स्टेशन पर उतरी। लेकिन मौसी के घर नहीं गई। स्टेशन पर मूंगफली बेचने वाली ममता घोषी मिली। ममता मैहर की ट्रेन में बैठाने की बात कहकर मुझे अपने घर ले गई।

यहां ममता ने मुझे करीब 3 महीने तक बंधक बनाकर रखा। इसके बाद ममता ने मेरा सौदा किया। उसने मुझे बसंती की मां शारदा को 30 हजार रुपए में बेच दिया। बसंती और उसकी मां मुझसे मारपीट करती थी। दोनों ने कुछ दिन बंधक बनाए रखा और फिर करीब 1 लाख रुपए में शादी के नाम पर राहतगढ़ में बेच दिया। इस तरह मुझे दो बार बेचा गया।

इतने से भी बसंती का जी नहीं भरा। उसने मुझे ससुराल से गहने और रुपए लेकर वापस बुला लिया। इसके बाद ससुराल नहीं भेजा। लड़के वालों ने बसंती से संपर्क किया तो उसने केस में फंसाने की धमकी देकर चुप करा दिया। मैं नाबालिग हूं इसलिए लड़के वालों ने भी शिकायत नहीं की।

इसके बाद से मैं बसंती के घर में रह रही थी। इसी दौरान बसंती के घर बिस्कुट उर्फ दीपेश शराब लेने आया था। उसने मेरे साथा दुष्कर्म किया। बसंती के भाई धन सिंह ने भी मेरा शारीरिक शोषण किया। इससे मैं गर्भवती हो गई थी। मैंने एक बच्ची को जन्म दिया है। मेरी बेटी तीन महीने की है।

सभी आरोपी गिरफ्तार –

महिला थाना प्रभारी संगीता सिंह ने बताया कि सूचना पर बसंती की मां शारदा के घर छापा मारा गया। घर से 15 साल की लड़की को बरामद किया गया है। मामले में आरोपी शारदा, मूंगफली बेचने वाली ममता समेत नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दीपेश और धन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

मानव तस्करी में गिरफ्तार किरदार –

मास्टर माइंड बसंती: घर में नाबालिग लड़कियों को बंधक बनाकर रखती थी। पहले उनसे शराब बिकवाती थी। इसके बाद रुपए लेकर शादी करा देती थी। शादी के बाद गहने और रुपए लेकर ससुराल से बुला लेती थी।

बंसती की मां शारदा: बसंती के साथ मिलकर मैहर की नाबालिग को 30 हजार रुपए में खरीदा था। घर में बंधक बनाकर रखा। शारीरिक शोषण भी करवाया।

ममता घोषी: रेलवे स्टेशन पर मूंगफली बेचने वाली ममता ने लड़की को घर में तीन महीने तक बंधक बनाकर रखा। बसंती की मां शारदा को 30 हजार रुपए में बेच दिया।

बिस्कुट उर्फ दीपेश: बसंती घर से शराब बेचने का काम करता है। आरोपी दीपेश शराब लेने पहुंचा। लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

बसंती का भाई धन सिंह: घर में ही पीड़िता से रेप किया।

अंतुर राय: कोलकाता का रहने वाला आरोपी अंतुर शादी करने बसंती के घर सागर आया था। उसे पुलिस ने पहले गिरफ्तार कर लिया है।

लापता दो लड़कियों ने खोली थी बसंती की पोल –

सागर के जैसी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा से 30 जुलाई को 14 और 8 साल की दो बच्चियां लापता हो गईं थी। परिवार के लोगों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि 14 साल की लड़की के साथ 8 साल की बच्ची गई है।

तलाश करते हुए पुलिस करीला क्षेत्र में पहुंची। जहां पुलिस ने आरोपी बसंती के घर से दोनों नाबालिगों को बरामद किया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी बसंती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बसंती के घर से ही कोलकाता के रहने वाले आरोपी अंतुर राय को गिरफ्तार किया, जो कोलकाता से सागर शादी करने आया था।

पूछताछ में 14 साल की लड़की ने बताया था कि बसंती ने पहले शराब बिकवाना शुरू किया। तीन अलग-अलग जगह शादी कराई। शादी के बाद वापस बुला लिया। मामला उजागर होते ही पुलिस ने आरोपी बसंती और उसके घर से गिरफ्तार आरोपी अंतुर राय के खिलाफ मानव तस्करी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। आरोपी बसंती के खिलाफ पूर्व में देह व्यापार और शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button