अपराधछत्तीसगढ़

पहले इश्क फिर शादी, इसके बाद पति ने बनाया ऐसा प्लान, पत्नी को उतारा मौत के घाट…

रायगढ़। रायगढ़ जिले में पति ने अपनी पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और उसे जमीन में गाड़ दिया। सुबह उसे अपनी गलती का अहसास हुआ, जिसके बाद वह मंगलवार को थाने में सरेंडर करने के लिए पहुंचा।

जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है। घटना रायगढ़ के कोतरा रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात भगवानपुर क्षेत्र के हुंडई शो रूम के पास हुई थी।

हत्या करने के बाद आरोपी सोनू सोनवानी ने अपनी पत्नी का शव शो-रूम के पिछले हिस्से में दफनाया था। सूचना मिलने के बाद आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव को जमीन से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति सोनू सोनवानी(28) ने कहा कि वो कलमी डीपा(35) में अपनी पत्नी शांति महानंद और सौतेले बेटे के साथ रहता था। पेशे से वो ड्राइवर था। उसने आरोप लगाया कि काम के बाद जब वो घर लौटता था।

तो उसकी पत्नी उसे भला-बुरा कहती थी, खाने के लिए नहीं देती थी और हर वक्त बहस करती रहती थी। इससे वो परेशान हो गया था। आरोपी ने कहा कि परेशान होकर उसने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पीठ पर लादकर कुछ दूर ले जाने के बाद गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया।

शव को दफनाने के बाद वो वापस घर लौट आया। रात में सोने के बाद जब वो मंगलवार सुबह उठा, तो उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद वो पुलिस थाने चला आया और अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया।

जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। कोतरा रोड थाने के इंचार्ज गिरधारी साव ने बताया कि आरोपी सोनू और उसकी पत्नी शांति का दो साल पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। उन्होंने बताया कि शांति की यह दूसरी शादी थी।

पहले पति से उसे 14 साल का एक बेटा भी है, जो दोनों के साथ रहता था। पुलिस ने बताया कि शांति महानंद ने सोनू को अपनी पहली शादी के बारे में जानकारी नहीं दी थी, जिससे उसका पति सोनू खुद को धोखा खाया हुआ महसूस करता था और हर समय पत्नी शांति से नाराज रहा करता था।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button