Crimerajasthanअपराधजुर्म

एक्सीडेंट होने पर डॉक्टर को दिखाने का फायदा उठाकर परिचित युवक ने किया दुष्कर्म, बदनाम करने की धमकी देकर ऐंठे 6 लाख…

जयपुर में परिचित युवक के महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला का एक्सीडेंट होने पर डॉक्टर को दिखाने ले जाने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे साथ दुष्कर्म किया। डरा-धमकाकर आरोपी दुष्कर्म करता रहा और बदनाम करने की धमकी देकर 6 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। करधनी थाने में रविवार दोपहर पीड़िता ने मामला दर्ज कराया है।

SHO बनवारी लाल मीणा ने बताया कि निवारू रोड निवासी 35 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोपी सुरेन्द्र सिंह उसका परिचित है। करीब 7 साल पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था। इलाज के लिए आने ले जाने वाला कोई नहीं था। इसलिए परिचित सुरेन्द्र सिंह ही उसे इलाज के लिए डॉक्टर के दिखाने लेकर जाता था।

आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर एक दिन सुरेन्द्र सिंह ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी। समाज में बदनामी के डर से चुप रही।

जिसके बाद डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। बदनाम करने की धमकी देकर करीब 6 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। परेशान होकर पीड़िता ने थाने जाकर आरोपी सुरेन्द्र के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button