अपराधजुर्म

महिला से रेप : नदी में दो बच्चियों को फेंका :गांववालों ने रेत में गले तक दफन महिला को निकाला और फिर…

गया / गया में महिला से रेप कर उसकी बच्चियों को नदी में फेंकने का मामला सामने आया है। अपराधियों ने महिला को मोरहर नदी के पास रेत में गले तक दफन कर दिया था। शनिवार को गांववालों ने उसे निकाला। जिसके बाद उसने अपनी आपबीती सुनाई। बाद में महिला को 800 मीटर दूर नदी के पास ही बेटियों का शव मिला।

पुलिस ने दोनों बच्चियों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुटी है। मामला शेरघाटी का है। एक बच्ची की उम्र दो साल है जबकि, दूसरी की उम्र साढ़े तीन साल है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए महिला पुलिसकर्मियों के साथ भेजा गया है।

लोगों ने निकाला बाहर

वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि पुलिस घटना को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि महिला बार-बार अलग अलग बयान दे रही है। इससे पुलिस को असुविधा हो रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नदी में सुबह में लोगों ने देखा कि एक महिला नदी में गर्दन तक बालू से गड़ी हुई थी। लोगों ने उस महिला को बाहर निकाला। इसके बाद वह महिला मौके से कहां चली गई। इस पर किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया।

बाजार करने गई थी शेरघाटी

दोपहर दो बजे वही महिला मोरहर नदी में पुल के नीचे दो बच्चियों के पास रोती-बिलखती दिखी। जहां महिला मिली थी, यह स्थान उससे करीब 800 मीटर दूर था। जब लोग उसके पास गए तब उन्हें मालूम चला कि दो बच्ची मृत पड़ी हैं। मृत लड़कियों के बदन पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं थे।

उनका शरीर पानी से फुला हुआ था। स्थानीय लोग उस महिला को रोते बिलखते देख कर दंग रह गए। भीड़ में जमा लोगों ने कहा कि यह महिला सुबह नदी में बालू में गड़ी मिली थी। बच्चों के पास रोती बिलखती महिला ने खुद के गांव का और अपना नाम बताया।

उसने कहा कि शुक्रवार को वह बाजार करने के लिए शेरघाटी अपने बच्चों के साथ आई हुई थी। लौटने के दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ रेप किया। फिर बच्चों को पुल के नीचे फेंक दिया। पीड़िता के मुताबिक अपराधी उसे अपने साथ नदी की ओर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।

वहीं, मौके पर पहुंची शेरघाटी पुलिस ने महिला की बात सुनते ही उसे मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। दोनों बच्चियों को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेजा गया है।

ग्रामीणों में अलग-अलग चर्चाएं

इधर, दो छोटी-छोटी बच्चियों की मौत और महिला के बालू में गड़े होने की सूचना और दुष्कर्म की बातें सामने आने पर स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं सुनने को मिल रही हैं। लोगों की अलग-अलग राय सामने आ रही है।

कुछ लोगों का कहना है कि महिला की दो बच्चियां थी। इसकी वजह से उसके घर में कलह हुआ करता था। कुछ लोगों का कहना है कि महिला ने खुद ही इस तरह की घटना को अंजाम दिया होगा और बचने के लिए कहानी गढ़ रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button