छत्तीसगढ़

गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू के द्वारा ‘हमर तिरंगा मार्च’ में शामिल होकर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

छत्तीसगढ़ / महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर के सभागार में दुर्ग पुलिस के अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को हमर तिरंगा के नाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 5:00 बजे ‘हमर तिरंगा मार्च’ से हुई।

जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू ने शहीद पार्क सेक्टर 5 में कार्यक्रम की शुरुआत सैकड़ों जवानों के साथ मार्च में सम्मिलित होकर की। शहीद पार्क से मार्च निकालकर ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वीर जवान अमर रहे’ के नारों के जय घोष साथ निकाल कर कला मंदिर भिलाई पहुंची।

मुख्य अतिथि महोदय के साथ सांसद विजय बघेल, विधायक दुर्ग अरुण वोरा, विधायक भिलाई नगर देवेंद्र यादव, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के साथ समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस के सैकड़ों जवान

एवं बीएसएफ के जवान व मीडिया कर्मी ने राष्ट्रीय ध्वज लेकर पैदल मार्च निकाला। जिसमें देशभक्ति से ओतप्रोत गाने बज रहे थे, जिससे देशभक्ति की भावना का संचार लोगों में हो रहा था, जोश और जज्बे के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा देशभक्ति के नारे लगाते हुए पूरे अनुशासन के साथ यात्रा निकाली।

यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। तिरंगा यात्रा में मौजूद लोगों से अपने अपने घरों पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील की। तत्पश्चात महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई में शहीदों के परिवारों का सम्मान किया गया।

जिसमें 40 से अधिक शहीद के परिवारों का सम्मान गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ताम्रध्वज साहू के द्वारा किया गया। मंत्री महोदय ने अपने वक्तव्य में कहां की- आजादी के 75 वर्षों का उत्सव केंद्र और राज्य सरकार के संपूर्ण प्रयास पर यह महोत्सव मनाया जा रहा है,

आजादी पर वीरगति को प्राप्त होने वाले एवं देश पर अपने प्राणों को निछावर करने वाले शहीदों को सम्मान देने में उन्हें गौरवान्वित महसूस हो रहा हैं, शहीदों की शहादत के कारण हम आज आजाद हुए हैं और यह महोत्सव मना पा रहे हैं।

कार्यक्रम के मंचस्थ अतिथिगण सांसद विजय बघेल, विधायक अरुण वोरा, महापौर दुर्ग धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के द्वारा शहीदों के परिवारों का सम्मान करते हुए उनकी शहादत को याद किया गया।

कार्यक्रम में शहीदों के सम्मान एवं देश भक्ति गानों की धुन पर बजाई गई। जिसमें विभिन्न प्रकार के देशभक्ति गाने गाया जाकर सभी जवानों ने देशभक्ति गानों की धुन पर आजादी का जश्न मना कर उस धुन पर थिरके, जिसे देखकर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ अभिषेक पल्लव,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी जवानों संग देशभक्ति गानों की धुन को सुनकर , अपने आप को ना रोक पाकर धुन पर झूम उठे।

सभी जवानों के साथ समस्त अधिकारियों कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधि गण ने आजादी के 75 वर्षों का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का जश्न मनाया और समस्त नागरिकों से अपील की, कि वह भी शहीदों की शहादत को सलाम करते हुए इस महोत्सव में शामिल होकर अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाएं और ‘हमर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाएं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button