अन्य
राखी बांधकर घर लौटी पत्नी तो फंदे पर झूलता मिला पति का शव…

खुर्सीपार थाना क्षेत्र के जोन 3 इलाके में गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी बहोरिक राम साहू का शव फंदे पर झूलता मिला। पति का शव फंदे में लटका देकर महिला ने पुलिस और पड़ोसियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदा काटकर शव नीचे उतारा और पीएम करवाया।
पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब 12 बजे बीएसपी कर्मी की पत्नी अपने भाई को राखी बांधने के लिए खुर्सीपार गई थी। एक घंटे बाद लौटी तो उसे घटना का पता चला। जांच में पता चला है कि बीएसपी कर्मी अपनी पत्नी के साथ रहता था।
उसके बच्चे पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में दूसरे राज्य में रहते हैं। बीएसपी कर्मी के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस संबंध में विवेचना कर रही है। इस घटना के बाद से परिजन सकते में है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे