अंतरराष्ट्रीयखेल

CWG 2022: 14 साल की अनाहत सिंह ने मचाई धूम, पहले ही मैच में अपने से बड़ी उम्र की खिलाड़ी को चटाई धूल…

CWG 2022: दिल्ली की रहने वाली अनाहत सिंह का जन्म 13 मार्च 2008 को हुआ था। उनके पिता गुरशरण सिंह पेशे से वकील हैं। वहीं उनकी मां तानी सिंह इंटीरियर डिजाइनर हैं। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने भले ही मेडल नहीं जीता लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल जीत लिया।

इन्हीं में से एक भारत की 14 साल की स्टार स्क्वैश प्लेयर अनाहत सिंह रही जिन्होंने अपने से बड़ी उम्र की प्रतियोगी को हराकर सनसनी मचा दी। अनाहत ने राउंड ऑफ 64 में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स की खिलाड़ी जेडा रोस पर धमाकेदार जीत दर्ज की।

अनाहत ने इस मुकाबले को 11-5 11-2 11-0 से जीता। अनाहत इस जीत के बाद भावुक हो गई लेकिन इसके बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सबका अभिवादन किया। बता दें कि कॉमनवेल्थ गेम्स में अनाहत भारतीय दल की सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

अनाहत स्क्वैश प्रतियोगिता में सिंगल्स के अलावा महिला डबल्स में सुनयना कुरुविला के साथ मैच खेलने खेलने उतरेगी। अनाहत के अवाला भारती की तरफ से स्क्वैश में सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल जैसी खिलाडी भी हिस्सा ले रही हैं।

वहीं दिल्ली की रहने वाली अनाहत सिंह का जन्म 13 मार्च 2008 को हुआ था। उनके पिता गुरशरण सिंह पेशे से वकील हैं। वहीं उनकी मां तानी सिंह इंटीरियर डिजाइनर हैं। अनाहत घर में उनकी बड़ी बहन अमीरा भी स्क्वैश खेलती हैं।

अमीरा स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद फिलहाल हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही हैं। वह अभी हार्वर्ड महिला टीम के लिए स्क्वैश खेलती हैं। अनाहत फिलहाल दिल्ली में कक्षा नौवीं की छात्रा हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों की धूम रही। खास तौर से बैडमिंटन ने में टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 5-0 से जीत दर्ज शानदार शुरुआत की। बैडमिंटन में भारत ने टीम और सिंगल्स के सभी मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को करारी मात दी थी।

वहीं हॉकी में भारत ने घना को हराकर धमाकेदार शुरुआत की थी हॉकी में भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमों ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी।

हालांकि कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार हिस्सा ले रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम को निराशा हाथ लगी और उसे टी20 विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के हाथों करीबी हार का सामना करना पड़ा। कॉमनवेल्थ गेम्स में यह सिर्फ दूसरी बार है जब क्रिकेट को इसमें शामिल किया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button