अपराधजुर्मदेश

बहाने से घर बुलाकर डॉक्टर को किया किडनैप, जबरदस्ती लड़की के साथ कर दी शादी

बिहार के बेगुसराय से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जानवरों के डॉक्टर को कुछ लोगों ने अपने घर पर बीमार जानवर को देखने के लिए बुलाया और फिर उसको किडनैप कर लिया।

डॉक्टर की किडनैप करने के बाद उसकी जबरदस्ती शादी की बात भी सामने आई है। पीड़ित डॉक्टर के रिश्तेदार ने बताया कि डॉक्टर को 12:10 पर बीमार जानवर को देखने के लिए बुलाया गया था।

बाद में 3 लोगों ने उनका अपहरण कर लिया। इस मामले के सामने आने के बाद घर में भी सभी लोग परेशान हो गए और फिर पुलिस को सूचना दी।

13 जून को घर से निकले लेकिन वापस नहीं लौटे

डॉक्टर का नाम सत्यम कुमार है और वह ग्रामीण पशु चिकित्सक है। 13 जून को वह दोपहर को अपने घर से निकले थे। लेकिन जब बहुत समय तक वह अपने घर वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू हुई।

बाद में पता लगा कि सत्यम की तेघड़ा वार्ड एक स्थित हसनपुर निवासी विजय कुमार सिंह की पुत्री से जबरन शादी की गई है। पुलिस को जैसे ही इस मामले की जानकारी हुई तो उसने छापेमारी शुरू कर दी और पुलिस ने राजकुमार सिंह उर्फ फोनी नाम के शख्स को हिरासत में लिया।

इस मामले में बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास सूचना आई थी और लड़के के पिता ने थाने में लिखित शिकायत दी थी।

हमने SHO और अन्य अधिकारियों को मामले में ठीक से जांच कराने के लिए कहा है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उन पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी।’

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button