छत्तीसगढ़दुर्ग

मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर दुर्ग में आज केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के मुख्य आतिथ्य में गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन…

दुर्ग। प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर दुर्ग में गरीब कल्याण संभागीय जनसभा का आयोजन दिनांक 13 जून 2022 दिन सोमवार को दोपहर 1:00 बजे पुराना गंज मंडी, गंजपारा दुर्ग में किया जा रहा है।

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय राज्यमंत्री इस्पात एवं ग्रामीण विकास विभाग कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे,

इसी के साथ अति विशिष्ट अतिथि के रुप में डॉ. सुश्री सरोज पाण्डेय राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा एवं सांसद राज्यसभा, विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र, संतोष पाण्डेय सांसद राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र,

मोहन मंडावी सांसद कांकेर लोकसभा क्षेत्र, मोतीलाल साहू प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, श्रीमती उषा टावरी प्रदेश मंत्री भाजपा, माननीय प्रेमप्रकाश पाण्डेय पूर्व मंत्री, रमशीला साहू पूर्व मंत्री, दयालदास बघेल पूर्व मंत्री,

विद्यारतन भसीन विधायक वैशाली नगर, पुरन्दर मिश्रा जिला प्रभारी दुर्ग की उपस्थिति में गरीब कल्याण संभागीय जनसभा कार्यक्रम संपन्न होगा, इस आयोजन में दुर्ग संभाग अंतर्गत आने वाले संगठन जिला दुर्ग,

भिलाई, राजनांदगांव, बेमेतरा, बालोद, कवर्धा के समस्त कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होने वाले लाभार्थी भी बड़ी संख्या में सम्मिलित होंगे।

जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में प्रदेश नेतृत्व और संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री किरण देव द्वारा लगातार जिले से फीडबैक लिया जा रहा है।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने उक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु अलग-अलग स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की है तथा कार्यक्रम स्थल पर भी प्रबंधन हेतु जिला पदाधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपा है।

इस कार्यक्रम के लिए भारतीय जनता पार्टी के समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी, जिले की टीम, जिला भाजपा कार्यकारिणी के अलावा मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में मंडल इकाई भी सक्रियता से जुटी है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button