Breaking-newsअपराधदुर्घटनादेशमध्यप्रदेश

तीन युवकों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस…

भोपाल। राजधानी के रातीबड़ थाना इलाके में मानसिक रूप से अवसादग्रस्‍त एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं अशोका गार्डन थाना इलाके में भी दो युवक फंदे पर झूल गए। पुलिस ने तीनों मामलों मं मर्ग कायम कर शव पोस्‍टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

रातीबड़ पुलिस के अनुसार नीलबड़ निवासी 35 वर्षीय अरूण यादव पिता लालजी यादव यहां अपनी मां व छोटे भाई-बहन के साथ रहता था। अरूण के पिता लालजी यादव ने दूसरी शादी कर ली है। उसके पिता अपनी दूसरी पत्नी और उससे पैदा बच्चों के साथ नीलबड़-कलखेड़ा रोड पर रहते हैं। अरूण शुक्रवार रात दस बजे अपने घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटका मिला था।

पुलिस को जांच में पता चला है कि अरूण की शादी छतरपुर में हुई है। उसक दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। मानसिक अवसाद में रहने के कारण वह कुछ करता नहीं था। जिस कारण कुछ माह पहले उसकी पत्नी मायके चली गई थी, वह ससुराल आ ही नहीं रही थी। अरुण के पिता लालजी एक माह पहले छतरपुर जाकर काफी समझाइश के बाद अपनी बहू को बुलाकर वापस लाए थे।

आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आशंका है कि पारिवारिक कलह और मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उसने आत्महत्या की है उधर, अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार दशमेश नगर निवासी 25 वर्षीय सुनील अहिरवार पुत्र खिलान सिंह अहिरवार परिवार के साथ रहता था।

वह मजदूरी करता था। शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे परिजनों ने देखा तो वह अपने घर के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। वह माता-पिता के साथ रहता था, उसकी शादी नहीं हुई थी। वहीं प्रियंका नगर में रहने वाले 22 वर्षीय अभिषेक मेहरा पिता मुन्नीलाल ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

शनिवार सुबह साढ़े छह बजे भाई की नींद खुली तो घटना का पता चला। तुरंत पुलिस का सूचना दी गई, पड़ोसियों के साथ उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button