देश-दुनिया

यूक्रेनी शरणार्थियों को मदद करने का प्लान जापान ने क्यों किया रद्द… जाने इसके पीछे का कारण 

यूक्रेन पर रूसी हमला पिछले करीब दो महीने से जारी है। कई देश इस युद्ध में यूक्रेन की मदद कर रहे हैं। जापान ने भी विस्थापित यूक्रेनी लोगों को मानवीय सहायता देने के लिए जापान के विमान को भारत में उतारने का प्लान किया था। इसे लेकर शुरू में खबर आई कि भारत ने जापानी विमान को देश में उतरने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है।

जापान ने ‘भारतीय प्लान’ को छोड़ा

मामले को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि वाणिज्यिक विमानों का इस्तेमाल करके भारत से मानवीय सहायता को लेकर आपूर्तियां लेने के लिए अपनी स्वीकृति दी है।

और SDF एयरक्राफ्ट के ओवरफ्लाइट क्लीयरेंस पर मामला आगे बढ़ा है। अब ताजा अपडेट ये है कि जापान सरकार ने भारत में विस्थापित यूक्रेनियन के लिए सहायता आपूर्ति लोड करने की एक शुरुआती योजना को छोड़ दिया है। यह रिपोर्ट निक्केई एशिया ने दी है।

अब UAE के जरिए सप्लाई करेगा जापान

रिपोर्ट के मुताबिक टोक्यो ने कहा है कि भारत ने देश में एक सेल्फ-डिफेंस फोर्स प्लेन के विमान को उतारने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब जापान सरकार ने अपने प्लान में बदलाव किया है।

नए प्लान के तहत जापान संयुक्त अरब अमीरात के जरिए कंबल और अन्य मानवीय सहायता की आपूर्ति करेगा और उन्हें पड़ोसी देशों पोलैंड और रोमानिया तक पहुंचाएगा, जहां यूक्रेनी शरणार्थी पहुंच रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्यक्रम की शुरुआत अप्रैल के अंत में शुरू होनी थी लेकिन अब यह मध्य मई तक शुरू हो सकती है। जून के अंत तक हर हफ्ते करीब एक उड़ान से जापान से संयुक्त अरब अमीरात की उड़ान भरेगा।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button