Crimeजुर्मदेश

महिला को निर्वस्त्र कर वीडियो वायरल किया: प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद, पुलिस ने नहीं सुनी, कोर्ट के आदेश पर डेढ़ साल बाद केस

झांसी में मारपीट कर महिला को निर्वस्त्र करने और फिर उसका वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। महिला केस दर्ज कराने के लिए थानों में भटकती रही, जब पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर मामले में करीब डेढ़ साल बाद नबाबाद थाना में 4 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिश्तेदार से था संपत्ति का विवाद

नबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के अनुसार उसका रिश्तेदार से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। 19 नवंबर 2020 को वह छत पर थी। आरोप है कि फूलवती, अंजना, मंजू व रीना ने आकर गाली-गलौच करते हुए पकड़ लिया।

फिर मारपीट कर कपड़े फाड़कर उसको निर्वस्त्र कर दिया। महिलाओं ने उसके निर्वस्त्र का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। फिर जानबूझ कर बदनाम करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कई जानकारों के फोन आने पर उसे पता चला।

पुलिस ने नहीं सुनी, तब कोर्ट गई महिला

घटना के बाद महिला की बेटी ने ऑनलाइन शिकायत की। फिर महिला ने शिकायत करने साइबर थाना व नबाबाद थाने में गई। उच्चाधिकारियों को शिकायत दी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। इसके बाद महिला ने कोर्ट में याचिका दायर की।

अब कोर्ट के आदेश पर चारों महिलाओं के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66डी, आईपीसी की धारा 323 व 504 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे 

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button