संभल में पत्नी ने कराई थी पति की हत्या:प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, लाश को हाईवे पर फेंका

संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र में एक हफ्ते पहले युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश का कैला देवी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से पर्दाफाश किया है।
एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवक की हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं।
सर्विलांस के जरिए हत्यारोपियों तक पहुंची टीम
युवक की हत्या कर लाश फेंकने के आरोप में कैला देवी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से हत्यारों तक पहुंच कर मृतक युवक की ही पत्नी वैशाली उर्फ पूजा और उसके प्रेमी विक्रम को गिरफ्तार किया है।
दोनों हत्यारों से पूछताछ के बाद पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि हत्यारोपी वैशाली गांव में ही ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती थी। इसी बीच 3 साल पहले वैशाली के गांव के ही रहने वाले युवक विक्रम से संबंध हो गए थे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे
http://jantakikalam.com




