जुर्मदेश

मेरठ में 13 साल के बच्चे की हत्या:सिवालखास निवासी अनस कल शाम से था लापता, परिजनों ने शव पहचाना, शव के साथ नहीं मिला सिर

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में 13 के एक बच्चे की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। यह शव सिवालखास के जंगल में मिला है। किसान जब अपने खेत में सिंचाई करने पहुंचा तो उसने देखा की एक बच्चे की बिना गर्दन का शव पड़ा है। सूचना पर सीओ सरधना और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है की बच्चे के शव की पहचान अनस (13साल) पुत्र मोहम्मद अनीस निवासी सिवालखास के रुप में हुई।

अनीस मजदूरी करता है, जिसके पांच बच्चे हैं। परिजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की है। अनस शुक्रवार शाम सात बजे दुकान पर चीनी लेने गया था। उसके बाद लापता हो गया। ऐसे में अगवा कर हत्या की आशंका पुलिस मान रही है।

यह है मामला

जानी क्षेत्र के सिवालखास के जंगल में ईंख के खेत के पास बच्चे का शव मिला है। इंस्पेक्टर जानी संजय वर्मा ने बताा की बच्चे की उम्र करीब 13 साल के आसपास है। गर्दन नहीं मिली है। प्रथम दृष्टा यह शव 24 घंटे पुराना है। ऐसे में पुलिस मान रही है की दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। अनस के परिजनों का रोकर बुरा हाल है। परिजन मोर्चरी पर हैं। शव व कपड़े देखकर परिजनों ने बताया की यह अनस का शव है।

बच्चों की मिसिंग को लेकर जांच

पूरे मामले में एसपी देहात केशव कुमार ने आसपास के सभी जिलों में थाना क्षेत्रों से यह जानकारी मांगी है की कोई बच्चा मिसिंग तो नहीं है। या किसी बच्चे की गुमशुदर्गी दर्ज हुई हो। पुलिस ने जानी क्षेत्र के गांवों में भी बच्चे की शिनाख्त के लिए मदद मांगी है। पुलिस का कहना है कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे। परिजनों ने इसे अनस का शव होना बताया है। अनस शुक्रवार शाम से लापता था।

तंत्र मंत्र की आशंका

पुलिस तंत्र मंत्र की आशंका को लेकर भी जांच कर रही है। बेरमही से बच्चे का कत्ल किया गया है। बच्चा एक पेंट पहने हुए था, ऊपर की तरफ कपड़ा नहीं था। पुलिस बच्चे की गर्दन को तलाश रही है। आसपास के जंगल में पुलिस कांबिंग कर रही है। शव नहीं मिला है। पुलिस रंजिश को लेकर भी जांच कर रही है।

एसपी का बयान

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पूरे मामले में जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रथम दृष्टा दूसरे स्थान पर हत्या कर शव को फेंका गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button