छत्तीसगढ़जुर्म

सरकारी स्कूल के टीचर ने लगाई फांसी:गरियाबंद में पढ़ाने निकला शिक्षक वापस नहीं लौटा, सड़क किनारे पेड़ पर लटकी मिली लाश

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक टीचर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। उसकी लाश सड़क किनारे एक पेड़ पर लटकी हुई मिली है। बताया जा रहा है कि वह घर से स्कूल में पढ़ाने के लिए निकला था। स्कूल भी पहुंचा था। मगर छुट्‌टी के बाद से उसका कुछ पता ही नहीं चला। मामला पांडुका थाना क्षेत्र का है।

बेन्द्री निवासी पूनम ध्रुव(36) खट्‌टी गांव के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ था। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह पढ़ाने के लिए घर से निकला था। इसके बाद वह स्कूल भी गया था। लेकिन देर शाम तक घर ही नहीं लौटा था। जिसके बाद उसके परिजन तलाश कर रहे थे। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। स्कूल में पता करने पर यह बात पता चली की पूनम स्कूल तो आया था। पर छुट्‌टी के बाद कहां गया यह किसी को नहीं पता है।

इधर, कुछ लोगों को पूनम की लाश कुम्हरपारा के पास सड़क किनारे एक पेड़ पर लटकी हुई मिली। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर गई थी। इसके बाद पूनम के परिजनों को भी इस घटना की जानकारी दी गई थी।

मामले में पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ शुरू की है। लेकिन अब तक कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस का कहना है कि युवक ने आत्मह्त्या क्यों कि इस बात का पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को शाम हो जाने के कारण शव का पोस्टमॉर्टम नहीं किया जा सका था। अब शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पता चला है कि पूनम के 2 बच्चे भी थे। जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

 http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button