छत्तीसगढ़भिलाई

45 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त, 54 लोगों से वसूला 24400 रुपए जुर्माना, भिलाई निगम की कार्रवाई

-प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन पर जब रात में खुद कार्रवाई करने पहुंचे निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, कई किलो डिस्पोजल एवं पॉलीथिन जप्त, इधर लोगों को जागरूक करने निगम ने निकाली गई रैली

भिलाई नगर/ प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं पॉलीथिन, डिस्पोजल इत्यादि रखने वालों की खैर नहीं। आज निगमायुक्त स्वयं कार्रवाई करने गोल मार्केट पहुंच गए। उन्होंने रात में पूरे बाजार का निरीक्षण किया। इधर दूसरी तरफ टीम पॉलिथीन पर कार्रवाई कर रही थी। जहां भी आयुक्त ने प्रतिबंधित प्लास्टिक पाया वहां पर उन्होंने टीम को निर्देशित कर पॉलिथीन जब्त करा कर जुर्माना वसूलने की कार्रवाई कराई।

निगम आयुक्त अचानक शाम के समय प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्रवाई करने गोल मार्केट पहुंचे। निगमायुक्त ग्राहक बनकर सब्जी मार्केट में पहुंचे थे उन्होंने सभी स्थानों से प्रतिबंधित प्लास्टिक की जानकारी ली, जहां पर भी ऐसे प्रतिबंधित प्लास्टिक पाए गए वहां पर निगम की गठित टीम से कार्यवाही करवाई। आज एक ही दिन में भिलाई निगम की टीम ने 45 किलो डिस्पोजल, पॉलिथीन एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त किया गया।

वही अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 54 लोगों से 24400 रुपए जुर्माना वसूलने की कार्यवाही की। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग तथा विक्रय न करने को लेकर जागरूकता अभियान के तहत 31 मार्च से रैली का आयोजन कर लोगों को संदेश प्रसारित किया जा रहा है इसी के तहत आज वैशाली नगर क्षेत्र में परदेसी चौक, गुरुनानक चौक, जेवरा सिरसा रोड, बाजार क्षेत्रों में रैली निकाली गई।

प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ, प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ के नारे के साथ स्व सहायता समूह की महिलाओं ने हाथ में बैनर, पोस्टर रखें सभी से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग एवं विक्रय न करने की अपील की। यह रैली 8 अप्रैल तक लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निकलेगी।

4 अप्रैल को नेहरू नगर क्षेत्र में, 5 अप्रैल को हुडको क्षेत्र में, 6 अप्रैल को बोरिया मार्केट सेक्टर 4 में, 7 अप्रैल को सेक्टर 7 एवं सप्ताहिक बाजार क्षेत्र में तथा 8 अप्रैल को रवी शंकर शुक्ल मार्केट एवं टी मार्केट के क्षेत्रों में रैली का आयोजन प्रतिबंधित प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने को लेकर किया जाएगा।

प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने के लिए नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे के नेतृत्व में अभियान छेड़ दिया गया है और लगातार इस पर कार्रवाई की जा रही है। निगमायुक्त ने बकायदा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई करने के लिए दल का गठन किया है। यह दल नियमित रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्यवाही कर रही है।

आज की कार्यवाही में जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, स्वच्छता विभाग के अंजनी सिंह एवं अभिनव ठोकने सहित दल बल के साथ 35 निगम कर्मचारी मौजूद रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे 

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button