छत्तीसगढ़दुर्ग

निगम प्रशासन ने 06 कर्मचारियों को दी स-सम्मान विदाई, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद की प्रक्रिया शीघ्र करें पूर्ण

भिलाई नगर/ 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नगर पालिक निगम के 06 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शॉल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए।

इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान आई कठिन परिस्थितियों को बताते अपने अनुभव को साझा करते हुए सभी को एकजुट होकर कोरोना काल से निपटने के लिए प्रेरित किए। महापौर नीरज पाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने कहा कि रिटायरमेंट के बाद की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है जिसके लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किए और सेवानिवृत्त होने के बाद अब आप सभी पूरे परिवार के साथ अच्छा जीवन बिताएं और अपने अनुभवों के साथ समाज के अच्छे कार्यों में सहभागी बने।

अपर आयुक्त अशोक दिवेदी ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इन्होंने निगम प्रशासन को मजबूत स्तंभ करने में अपनी सेवाएं दी है।

उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को कहा कि सेवानिवृत्त के बाद किसी भी जरूरत पर आप बेझिझक निगम परिवार से मदद ले सकते है, सेवानिवृत्त के बाद भी निगम परिवार का हिस्सा है। शहर की स्वच्छता, कोरोना काल मे जरूरतमन्दों दवाई भोजन पहुचाने की आवश्यक सेवा जैसे विभिन्न उपलब्धियों में आप लोगों की भूमिका रही है।

सभागार में आयोजित सेवानिवृत्त कार्यक्रम में चौकीदार

दफ्तरी मोहन लाल वर्मा पिता जनकराम वर्मा जोन 01 नेहरू नगर, चौकीदार तुरन लाल पिता झुकुराम जोन 01 नेहरू नगर, सफाई कामगार श्रीमति मनोरमा वाहने पति स्व. संपत वाहने जोन 01 नेहरू नगर, पम्प सहायक दण्डीराम यदु पिता कलीराम जोन 02 वैशालीनगर, सफाई कामगार श्रीमती सावन बाई पति स्व. बुधारू जोन 05 सेक्टर 06 को जो कि साडा कार्यकाल से निगम में सेवा प्रदान कर रहे थे।

आज उनको प्रतीक चिन्ह भेंट कर बिदाई दी गई। कार्यक्रम में अजय शुक्ला, पुरुषोत्तम साहू, संजय शर्मा, शरद दुबे, तुलसी देवांगन, रीता यादव, कर्मचारी संघ के सदस्य एवं निगम के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button