छत्तीसगढ़

एशियन कुरास चैम्पयनशिप के लिए परिचय मिश्रा,राहुल कुमार व दिव्या ताजिकिस्तान पहुंचे

तजाकिस्तान एशियन कुरास चैम्पयनशिप के लिए भारतीय दल में छत्तीसगढ़ से परिचय मिश्रा, राहुल व दिव्या शामिल

छत्तीसगढ़ माटी का प्रतिनिधित्व परिचय राहुल व दिव्या करेंगे तजाकिस्तान कुरास में 11वी सीनियर एशियन कुरास चैम्पयनशिप तजाकिस्तान में 17 मार्च से 21 मार्च तक आयोजिति होंगी।

कुरास एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष रवि वर्मा व सचिव विवेकराज सिंह ने बताया कि 11वी सीनियर एशियन कुरास चैम्पयनशिप तजाकिस्तान के लिए कुरास एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के टेक्निकल चेयरमैन परिचय मिश्रा को भारतीय टीम का कोच नियुक्ति किया है ।

जो कि भारतीय दल के साथ तजाकिस्तान रवाना होंगे साथ ही इस भारतीय दल में भिलाई छत्तीसगढ़ के दो खिलाड़ी राहुल कुमार का चयन -73K.G व दिव्या कुमारी का चयन -57K.G भी शामिल होंगे ।

छत्तीसगढ़ के इस परिणाम के लिए अंतराष्ट्रीय कुरास महासंघ के उपाध्यक्ष व भारतीय कुरास महासंघ के चेयरमैन जगदीश टाइटलर व भारतीय कुरास महासंघ के अध्यक्ष रमेश पोपली छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के अनेक पदाधिकारी ने हर्ष व्यक्त किया एवं इस उपलब्धि पर बधाई दी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button