छत्तीसगढ़भिलाई

राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की जीत, यूपी में भाजपा की जीत से बहेगी विकास की गंगा: दया सिंह

– भाजपा पार्षद दया सिंह भी पहुंचे थे उत्तरप्रदेश

– पिछले दिनों यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लिया था आशीर्वाद

भिलाई। ये जीत राष्ट्रवाद और हिंदुत्व की है। ये जीत विकास की है। ये जीत यूपी की सच्ची जनता की है। ये जीत यूपी की जनता की है। भाजपा पार्षद दया सिंह ने यूपी समेत चार राज्यों में मिली भाजपा की जीत के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।

आपको बता दें कि दया सिंह पिछले दिनों उत्तरप्रदेश पहुंचे थे।  जहां उन्होंने भाजपा के पक्ष में प्रचार किया था। उनके साथ दया सिंह के समर्थक भी पहुंचे थे। दया सिंह ने कहा कि, उत्तरप्रदेश, मणिपुर, गोवा और उत्तराखंड में भाजपा की जीत से ये सुनिश्चित हो गया कि लोग राष्ट्रवाद और हिंदुत्व के साथ है।

लोगों ने विकास पर भरोसा जताया है। देश में मोदी जी के करिश्माई जादू से भाजपा चुनाव जीती है। मोदी और योगी विकास पुरुष है। लोगों ने उनके विजन और सोच पर भरोसा जताते हुए पार्टी को जीत दिलाई है। ये जीत यूपी की है। आने वाले समय में देश में विकास की गंगा बहेगी। ये सुनिश्चित है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button