राजनीति

एग्जिट पोल में मिली जीत से गदगद राघव चढ्ढा, बोले- आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही, कांग्रेस की जगह लेगी

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) के स्पष्ट बहुमत मिलता दिखा है। इस पर पार्टी नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आप राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है और कांग्रेस की जगह लेगी। आप नेता ने कहा, “एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए भारी मतदान किया है।लोगों ने पारंपरिक राजनीतिक दलों को खारिज कर दिया है। आप अब एक राष्ट्रीय और सबसे तेजी से बढ़ती राजनीतिक पार्टी है।”

कई सर्वे ने भविष्यवाणी की है कि पंजाब में आप भारी जीत हासिल करेगी। अधिकांश एग्जिट पोल सत्तारूढ़ कांग्रेस को राज्य में दूसरे स्थान पर बता रहे हैं। इसके बाद शिरोमणि अकाली दल (शिअद) का स्थान होगा, जिसने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया था। सर्वे के अनुसार, भाजपा और उसके सहयोगियों के अच्छे प्रदर्शन की भविष्यवाणी नहीं की गई है।

अगर एग्जिट पोल की भविष्यवाणी के मुताबिक नतीजे आते हैं तो यह पहली बार होगा जब आप पंजाब में सत्ता में आएगी। आप ने राज्य में भगवंत मान को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

एग्जिट पोल में आप को  76 से 90 सीटें मिलने का अनुमान

सोमवार को चुनावी राज्यों के लिए सम्पन्न हुए सभी चरणों के मतदान के बाद अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए। इंडिया टुडे एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब के 117 सीटों वाली विधानसभा में आप को  76 से 90 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं कांग्रेस 19 से 31 सीटों पर ही अटक सकती है। शिरोमणि अकाली दल को 7 से 11 सीटें ही मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सर्फि 1 से 4 तक सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

क्या कहता है रिपब्लिक-पी मार्क का एग्जिट पोल

रिपब्लिक-पी मार्क की ओर से भी पंजाब का एग्जिट पोल जारी किया गया है। इसके मुताबिक आप राज्य में 62 से 70 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। कांग्रेस को 21 से 31 सीटें ही मिलने का अनुमान है। इस सर्वेक्षण में अकाली दल को भी 16 से 24 सीटें हासिल हो सकती हैं। जन की बात के एग्जिट पोल में भी राज्य में आप की ही सरकार बनने की बात कही गई है।

राज्य में आप को 60 से 84 सीटें मिल सकती हैं। सत्ताधारी कांग्रेस के इस पोल में भी 18 से 31 सीटों पर ही सिमटने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा अकाली दल को 12 से 19 सीटें हासिल होने का अनुमान है। भाजपा को कुल 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button