Crimeछत्तीसगढ़

धोखाधड़ी : आधे दाम में वाहन देने का लालच देकर 100 लोगों को लगाई 4 करोड़ की चपत, अब पहुंचे जेल…

जसपुर व झारखंड के लोगों से की थी ठगी, 2017 से थी पुलिस को तलाश, ठगी के रुपए से कर रहे थे अय्यासी

जशपुर। जशपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस झारखंड के गुमला व रांची गिरफ्तार कर लाई। तीन शातिर आरोपियों ने जशपुर में 20 व झारंखड में करीब 80 लोगों को आधे दाम पर वाहन देने का झांसा देकर रकम ली। लगभग 4 करोड़ रुपए जमा कर फरार हो गए। पीडितों की शिकायत पर धोखाधड़ी का अपाराध दर्ज कर लंबे समय से इनकी तलाश की जा रही थी।

जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्तानिसलास, कृष्णा राम एवं प्रदीप लकड़ा ने 2017 में एक एनजओ शुरू किया। वचन के साथ नाम से एक फर्जी नाम रख इन तीनों ने संस्था शुरू की। इन लोगों ने एक स्कीम चलाई जिसके तहत आधे दाम पर चार पहिया वाहन देने का दावा किया। जशपुर, कुनकुरी, फरसाबहार, लुड़ेग, कांसाबेल, दोकड़ा क्षेत्र के लगभग 20 लोग इनके झांसे में आए।

शुरुआत में कंपनी ने विश्वास में लेने के लिए एक दो लोगों को वाहन उपलब्ध कराया। इसके बाद इनके झांसे में आने वाले 20 लोगों से रकम ऐंट कर फरार हो गए। यही नहीं इन लोगों ने झारखंड में भी इसी प्रकार करीब 80 लोगों को ठगा। ठगी के रुपए से यह सभी अय्यासी भरा जीवन जी रहे थे। जशपुर पुलिस को इनकी 2017 से ही तलाश थी। अब जाकर यह तीनों शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े।

ठगी के रुपए से कर रहे थे मजा

तीनों शातिरों ने 4 करोड़ से अधिक की ठगी की थी। पीडितों के रुपए से इनोवा कार खरीदकर घूमते थे। लगातार पतासाजी के दौरान इनका सुराग मिला और पुलिस ने घेराबंदी कर झारखंड से उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी की रकम से खरीदी गई इनोवा वाहन, स्कूटी  एवं ग्राहकों का जमा कराए गए रुपए से संबंधित दस्तावेज भी जब्त किए हैं। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button