दुर्ग

अवैध हार्डिंग पर चला निगम का बुलडोज़र : टीम ने 16 होर्डिंग हटाए; नोटिस देने के बाद भी विज्ञापन एजेंसियों ने हटाया नहीं, इसलिए एक्शन

दुर्ग / नगर निगम अब शहर में अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ सख्त हो गया है। निगम ऐसे लोगों को लगातार नोटिस जारी कर रहा है जो शहर में अवैध रूप से होर्डिंग लगवा रहे हैं। साथ ही समझाइश भी दे रहा है। मगर इसके बावजूद विज्ञापन एजेंसियां नहीं मान रही हैं। इसलिए पुलिस ने अब कड़ा एक्शन लिया है और एक साथ 16 होर्डिंग को हटा दिया है।

नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने राजस्व व बाजार विभाग की समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी को निर्देश दिया था कि शहर के बीआईटी कॉलेज से लेकर मिनी माता चौक तक जितने भी अवैध होर्डिंग लगे हुए हैं उसे हटा दिए जाए। इसके बाद निगम की टीम ने जी.ई रोड बीआईटी कॉलेज सड़क किनारे बड़े और छोटे होर्डिंग को हटा दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि शहर के विज्ञापन एजेंसियों को कई बार नोटिस जारी किया गया था। उन्हें कहा भी गया था कि जो भी अवैध होर्डिंग हैं उस तत्काल हटा लें। फोन कर भी उन्हें समझाया गया। इसके बावजूद होर्डिंग को हटाया नहीं गया। बल्कि अन्य स्थानों पर अवैध रूप से होर्डिंग और लगा दिए गए हैंं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल समझाने और नोटिस दिया जा रहा है। लेकिन आगे से तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button