दुर्ग

अपना गांव प्लास्टिक से बचाने बर्तन बैंक बनाया, अब इससे पैसे भी कमा रहीं स्वच्छताग्राही दीदियों ने 24 ग्राम पंचायतों में खोला बर्तन बैंक

दुर्ग। शादी-ब्याह और अन्य सामाजिक आयोजनों के बाद निकले प्लास्टिक डिस्पोजल मटेरियल से अपने गाँवों को दूर रखने जिले की 24 ग्राम पंचायतों की स्वच्छताग्राही दीदियों ने अनूठा तरीका निकाला है। उन्होंने बर्तन बैंक बनाया है। बर्तन बैंक के लिए उन्होंने बर्तन खरीदे हैं और आयोजनों के अवसर पर इसे किराये से दे रही हैं।

अमूमन होता यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े आयोजन के लिए बड़े बर्तन तो होते हैं लेकिन थाली-गिलास-कटोरी जैसे छोटे बर्तन नहीं होते। पहले इसके लिए दोना-पत्तल का उपयोग किया जाता था लेकिन बाद में इसके लिए प्लास्टिक डिस्पोजल का उपयोग तेजी से बढ़ गया। प्लास्टिक डिस्पोजल कभी नष्ट नहीं होते और धीरे-धीरे गाँव का कोना प्लास्टिक कबाड़ के रूप में बदलने लगा।

ग्रामीण नालियां प्लास्टिक वेस्ट से अवरूद्ध होने लगी। स्वच्छताग्राही दीदियों के इस बर्तन बैंक का बड़ा लाभ हुआ है। जिस गाँव में यह प्रयोग सबसे पहले शुरू हुआ, उसकी बात करते हैं। ग्राम पंचायत मोहलाई में संस्कार महिला संगठन स्वच्छताग्राही महिला स्वसहायता समूह द्वारा इसे शुरू किया गया है। संगठन की सदस्य श्रीमती ने बताया कि गाँव में कई तरह के आयोजन होते हैं। छ_ी मनाई जाती है ब्याह होता है धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम होते हैं। शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रम तो तीन दिनों तक चलते हैं।

अब पहले की तरह दोना-पत्तल का चलन तो है नहीं, शहर की ओर रूख करना पड़ता है टेंट हाऊस से बर्तन लाने पड़ते हैं। चूंकि हमारे यहां कार्यक्रम तीन दिन चलता है अतएव खर्च काफी ज्यादा आ जाता है। अब बर्तन बैंक बन गया है तो कोई दिक्कत नहीं। आयोजकों को भी इसके चलते सुविधा हुई है और समूह की कमाई भी बढ़ गई है। जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि बर्तन बैंक का कांसेप्ट बहुत अच्छा है। इससे प्लास्टिक कचरा रोकने में काफी मदद मिल रही है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button