कोरोनाभिलाई

नहीं रहे दिग्गज पार्षद संजय खन्ना, पढ़ें ये खबर…

भिलाई – नगर पालिक निगम, भिलाई के दिग्गज एवं वरिष्ठ पार्षद (वार्ड 11) संजय खन्ना गुरुवार दोपहर 12 बजे  इस दुनिया से विदा हो गए। 

नहीं रहे दिग्गज पार्षद संजय खन्ना, पढ़ें ये खबर...

उनका स्पर्श अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था और वे 35 दिनों से भर्ती रहकर मौत से लड़ते हुए जिंदगी हार गए। वार्ड के लोग उनके स्वस्थ होने की लगातार दुआ कर रहे थे। अपने वार्ड के सब के चहेते थे। वे शुरू से ही समाज की सेवा में लगे रहे हैं और समाज की सेवा में ही जीवन लगाना चाहते थे इसलिए उन्होंने विवाह भी नहीं किया। वे वर्तमान में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भी थे और काफी मिलनसार थे  सब के साथ उनका अच्छा व्यवहार था। उनके निधन की खबर आते ही वार्ड, परिचितों और भिलाई निगम सहित पूरे भाजपा में शोक की लहर छा गई। 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button