
भिलाई – ब्राह्मण मित्र मंडल भिलाई दुर्ग द्वारा इस वर्ष दिनांक 03/02/2022 को मंगल वाटिका, कुरूद रोड कोहका में निशुल्क उपनयन संस्कार बहुत ही बृहद एवं भव्य समारोह का आयोजन लगभग 1000 ब्राह्मणों की उपस्थिति में किया गया।
ब्राह्मण मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य महेश तिवारी के निर्देशन में 15 विद्वान पंडितों द्वारा संपूर्ण मंत्रोच्चार के साथ 35 बटुको का उपनयन विधि विधान से संपन्न कराया गया। सर्वप्रथम पंडितों द्वारा मंडप पूजन किया गया तत्पश्चात ब्राह्मण मित्र मंडल द्वारा पंडितों को संकल्प सौंपा गया।
जिसके पश्चात बटुको को संकल्पित कर विधि विधान से उपनयन किया गया। इस अवसर पर उपनयन पश्चात परंपरा अनुसार बटुको द्वारा विद्या प्राप्त करने के लिए जाने के पूर्व भिक्षा मांगी गई जिसमें बटुको के नाते रिश्तेदार सहित प्रमुख जजमान राममिलन दुबे सपत्नीक तथा विमलेश पांडे एवं अनुपमा पांडे उपस्थित होकर समस्त बटुको को भिक्षा प्रदान की गई।
उपनयन के पश्चात प्रत्येक बटुको को अपने-अपने परिवारों के साथ सामूहिक फोटो लेने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उल्लेखनीय है कि ब्राह्मण मित्र मंडल द्वारा पुनः 13 फरवरी 2022 को समस्त बटुको को सपरिवार आमंत्रित कर भोजन पश्चात उनकी ग्रुप फोटो एवं वीडियो का भी निशुल्क वितरण किया जावेगा।
उपनयन संस्कार के पश्चात समस्त 35 बटुको एवं उनके परिवार सहित सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण मित्र मंडल परिवार के ब्राह्मणों ने पदयात्रा बैंड बाजों के साथ प्रारंभ की जो कि मंगल वाटिका से प्रारंभ होकर वैशाली नगर गोल मार्केट शिव मंदिर पहुंची, वहां शिव अभिषेक कर उपनयन संस्कार का समापन किया गया। उपनयन संस्कार पर ब्राह्मण मित्र मंडल की महिला समूह द्वारा गीत गायन का भी कार्यक्रम किया गया।
इस उपनयन संस्कार के आयोजन में भिलाई, दुर्ग, भाटापारा, बिलासपुर, राजनांदगांव, पाटन, छुईखदान, खैरागढ आदि जगह से बटुक शामिल हुए, जिसमे 10 से 30 वर्ष के बटुको ने यज्ञोपवीत धारण किया। सबसे कम उम्र के बटुक पारस पाण्डेय 10 वर्ष रामनगर भिलाई से तथा सबसे बड़े बटुक आशीष मिश्रा 30 वर्ष सुपेला भिलाई से रहे।
मित्र मंडल के इस नि:शुल्क उपनयन संस्कार के आयोजन पर प्रमुख रूप से सोमनाथ द्विवेदी, राम आसरे दुबे, प्रभु नाथ मिश्रा, आर जी मिश्रा, रामअचल पांडे, श्याम सुंदर उपाध्याय, रघुराज उपाध्याय, नागेंद्र पांडे, शंकर चरण पांडे, महेश तिवारी, राम बिहारी मिश्रा, उमेश शुक्ला, विष्णु पाठक, जेपी पांडे, राजेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, राजमणि दुबे, अरुण द्विवेदी, बीडी पांडे, रामविलास मिश्रा, विष्णु पाठक, जे एन तिवारी, एनपी मिश्रा, सुदेश मिश्रा, मनोज शुक्ला, विजय शुक्ला, आशीष मिश्रा, चंद्र शेखर पांडे, इंद्रमणि मिश्रा, अंजनी कुमार द्विवेदी, दीपक मिश्रा, गोकुलेश तिवारी, नागेंद्र मिश्रा, मनीष पांडे, उर्मिला उपाध्याय, सरोज चौबे, पूनम मिश्रा, रीता शुक्ला, बबीता उपाध्याय, रविंद्र मिश्रा, लक्ष्मीकांत तिवारी तथा मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
इस समारोह के मुखिया राममिलन दुबे ने कहा कि यह आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है, आगामी वर्षो में इस आयोजन को और प्रचार प्रसार किया जाएगा जिससे ज्यादातर लोग लाभान्वित हो सके।