अन्‍य

दो दुकानें सील और कई व्यापारियों के तराजू जब्त, पढ़ें ये खबर…

सब्जी दुकान में मिला किराना सामान

रिसाली – इंटरनेशनल काॅलोनी तालपुरी की दो दुकानों को रिसाली नगर पालिक ने सील कर दिया है। यहां अहिल्या किराना दुकान का शटर खोल सामान उपलब्ध कराया जा रहा था। वहीं फल सब्जी की दुकान में किराना सामान व पान मसाला मिलने पर सील किया गया। इसके अलावा आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर ऐसे 12 फुटकर व्यापारियों का इलेक्ट्रानिक तराजू जब्त किया गया जो निर्धारित समय दोपहर 2 बजे के बाद फल व सब्जी बेच रहे थे। लाॅकडाउन नियमों को तोड़ने वाले नागरिक व व्यापारी के खिलाफ नगर पालिक निगम के अधिकारी सख्ती से कार्रवाई कर रहे है। राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम की टीम ने सप्ताह भीतर दूसरी बार निगम क्षेत्र के सबसे बड़े पाॅश काॅलोनी की दो दुकानों को सील किया। खास बात यह है कि किराना दुकान संचालक अजय तांडी व सब्जी दुकान संचालक हिरेन्द्र कुमार साहू निगम अधिकारियों को देख दुकान से बाहर निकल गए थे। अधिकारियों ने जब दुकान सील करने की कार्रवाई की तब दोनो मौके पर पहुंचे। वहीं रात 9 बजे दूध बेचने वाले अनिल यादव से 500 रूपए और नेवई क्षेत्र से 1000 रूपए वसूला गया। इस कार्रवाई में निगम के टेकराम हरिन्द्रवार, धर्मरक्षक पाठक व पंकज भगत शामिल थे।

दो दुकानें सील और कई व्यापारियों के तराजू जब्त, पढ़ें ये खबर...

दिहाड़ी मजदूरों से मकान निर्माण
रिसाली निगम के अधिकारियों ने नेवई निवासी गंभीर लाल साहू से 2000 अर्थदण्ड वसूला। दरअसल गंभीर लाल दिहाड़ी मजदूरों को एकत्र कर मकान निर्माण करा रहा था। उल्लेखनीय है कि लाॅकडाउन में कलेक्टर ने केवल अमृत मिशन के तहत चलने वाले और सरकारी बड़े निर्माण कार्य को सशर्त अनुमति दी है।

दो दुकानें सील और कई व्यापारियों के तराजू जब्त, पढ़ें ये खबर...

जुर्माना नहीं सीधे तराजू जब्त
निर्धारित समय के बाद फल-सब्जी बिक्री करने वालों को चेतावनी और जुर्माना लेकर छोड़ा जा रहा था। समझाइश का असर नहीं होने पर निगम अधिकारियों ने तराजू बाट जब्त करना शुरू कर दिया है। रिसाली बस्ती, मरोदा और रूआबांधा में निगम की टीम ने 12 ऐसे स्ट्रीट वेंडर का इलेक्ट्रानिक तराजू जब्त किया जो निर्धारित समय के बाद सामान बेच रहे थे।

दो दुकानें सील और कई व्यापारियों के तराजू जब्त, पढ़ें ये खबर...

                        आयुक्त पहुंचे पुरैना

रिसाली निगम के अंतिम छोर की स्थिति का जायजा लेने आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे  व नोडल अधिकारी रमाकांत साहू गुरूवार की रात पुरैना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पुरैना बस्ती व स्टोर पारा में बनाए गए 6 कंटेंटमेन जोन का निरीक्षण कर संक्रमित परिवार के सदस्यों से दवाई मिलने अथवा नहीं के बारे में पूछताछ की। वहीं मितानीन व 45 से अधिक उम्र वालों से वैक्सीनेशन के बारे में पूछताछ की। पुरैना भ्रमण कार्यक्रम में उपअभियंता अखिलेश गुप्ता व गोपाल सिन्हा भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button