careerकैरियरजॉब

RRB NTPC: कल जारी होंगे परिणाम, यहां जानें- कब कैसे और कहां देख सकेंगे स्कोर

RRB NTPC Result 2021:  रेलवे भर्ती बोर्ड RRB NTPC CEN 01/2019 CBT-1 परिणाम 15 जनवरी 2022 तक 21 रीजनल वेबसाइटों पर जारी करेगा। क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, कमर्शियल अप्रेटिंस, स्टेशन जैसे नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी के तहत 35281 रिक्तियों की भर्ती के लिए प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट आयोजित किया गया था।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि, “प्रथम चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) का परिणाम वर्तमान में प्रक्रिया में है और परिणाम 15 जनवरी 2022 तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों में प्रकाशित होने की संभावना है।” भारतीय रेलवे ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक 7 चरणों में आरआरबी एनटीपीसी (सीबीटी -1) परीक्षा आयोजित की।

RRB NTPC Result 2021: ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आरआरबी क्षेत्रीय वेबसाइटों की आधिकारिक साइट पर जाएं।

स्टेप 2-  “RRB NTPC Result 2021”  लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3- अब एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

स्टेप 4- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

RRB NTPC Result 2021: स्कोर चेक करने के लिए  यहां देखें वेबसाइट्स की लिस्ट

RRB अहमदाबाद — rrbahmedabad.gov.in

RRB अजमेर — rrbajmer.gov.in

RRB इलाहाबाद — rrbald.gov.in

RRB बैंग्लोर — rrbbnc.gov.in

RRB भोपाल — rrbbhopal.gov.in

RRB भुवनेश्वर — rrbbbs.gov.in

RRB चंडीगढ़ — rrbcdg.gov.in

RRB चैन्नई — rrbchennai.gov.in

RRB बिलासपुर — rrbbilaspur.gov.in

RRB मलदा — rrbmalda.gov.in

RRB गुवाहटी — rrbguwahati.gov.in

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया पर नए अपडेट के लिए केवल RRB की आधिकारिक वेबसाइटों को देखें। अधिक संबंधित डिटेल्स के लिए उम्मीदवार RRB की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

http://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button